Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ब्रेकफास्ट में बनाइये टेस्टी केले और सेब वाला दलिया
ब्रेकफास्ट में अगर कुछ हेल्दी खाना हो तो दलिया बनाया जा सकता है। दलिया भी कोई ऐसा वेसा नहीं, ऐसा दलिया जिसमें केले और सेब के स्लाइस पडे़ हों। यह टेस्टी दलिया बहुत पौष्टिक है और इसे आपके बच्चे भी बहुत पसंद करेंगे। यह टेस्टी दलिया पेट में जा कर उसे पूरी तरह से भर देता है, जिससे दुपहर तक इंसान को भूंख नहीं लगती। इसके अलावा दलिया मोटापा घटाने वाले लोगों के लिये भी बेहतरीन है। इसमें बिल्कुल भी कैलोरी नहीं होती बल्कि इसे खा कर एनर्जी मिलती है। तो दोस्तों आइये जानते हैं कि कैसे बनाते हैं ब्रेकफास्ट के लिये हेल्दी केले और सेब वाला दलिया।
कितने लोगों के लिये- 3
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
केला- 4 स्लाइस
सेब- 3 स्लाइस
दलिया- 1/2 कप
ओट्स- 2 कप
दूध- 1 1/2 लीटर
बटर- 1 1/2 कप
चीनी- 3 चम्मच
पानी- 1 कप
दालचीनी पाउडर- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- मध्यम आंच पर प्रेशर कुकर में बटर डालें।
- फिर उसमें दलिया डाल कर 3 मिनट तक भूनें।
- फिर उसमें ओट्स डाल कर 3 मिनट तक भूनें।
- अब दूध डालिये।
- थोड़ा पकाने के बाद उसमें 1 कप पानी डाल कर मिलाइये।
- अब मध्यम आंच पर 3 सीटी लगा कर प्रेशर कुकर में दलिया पका लीजिये।
- कुकर खोलने से पहले उसकी सीटी निकाल लें।
- फिर उसमें चीनी और दालचीनी पाउडर डाल कर मिक्स करें।
- ठंडा करने के बाद उस पर केले और सेब की स्लाइस डाल कर मिक्स करें।



Click it and Unblock the Notifications
