Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
बंगाली मिष्टी पुलाव
बंगाली मिष्टी पुलाव स्वाद में बहुत लाजवाब होता है जिसको एक बार खाने के बाद आप इसका स्वाद जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे। बंगाली में मिष्टी का मतलब होता है मिठा। बंगाल में जब भी कोई खुशी का मौका या फिर त्योहार आदि होता है तब उस दिन मिष्टी पुलाव जरुर बनाया जाता है।
इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे अपनी मन पसंद ग्रेवी या अकेले मीठे के रूप में ही खा सकते हैं। इसे खासतौर पर बासमती राइस के प्रयोग से बनाया जाता है। बंगाली मिष्टी पुलाव में मटर भी डाल सकते हैं। तो आइये देखते हैं कैसे बनाया जाता है स्वादिष्ट मिष्टी पुलाव।

कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
बासमती चावल- 2 कप
हल्दी पाउडर- 2 चम्मच
चीनी- 3 चम्मच
लौंग- 4
हरी इलायची- 4
तेज पत्ता- 1
काजू- 2 चम्मच तोड़ कर
किशमिश- 2 चम्मच
घी- 1 चम्मच
पानी- 4 कप
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- सबसे पहले चावल को धो कर पानी में 30 मिनट के लिये भिगो ले और बाद में छान कर किनारे रख दें।
- पैन में घी गरम करें, लौंग, इलायची और तेज पत्ता डाल कर 1 मिनट तक फ्राई करें।
- अब उसमें चावल, हल्दी , चीनी और थोड़ा सा नमक मिलाइये और मध्यम आंच पर 5 मिनट तक पकाइये।
- फिर पानी, काजू और किशमिश डालिये।
- उबालिये और आंच को धीमा कर दीजिये। ढक्कन को ढांक दीजिये और पकने दीजिये।
- जब तैयार हो जाए तब आंच धीमी कर दें और पुलाव को सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications