Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
बंगाली स्टाइल में भुनी खिचड़ी
खिचड़ी एक ऐसी डिश है जो उत्तर भारत के हर घर में बनाई जाती है। इसे कई लोग बडे़ प्यार से खाते हैं क्योंकि यह स्वाद में अच्छी होती है और पेट के लिये हल्की होती है। आप सब ने दाल चावल से बनी साधारण खिचड़ी तो बहुत खाई होगी पर क्या आपने कभी बंगाली स्टाइल में भुनी हुई खिचड़ी कभी खाई है? आज के स्पेशल दिन पर हम आपको बनाना सिखाएंगे भुनी खिचड़ी जिसे खा कर आप कभी भी वह पुरानी विधि से तैयार बोरिंग खिचड़ी कभी नहीं खाएंगे। इस खिचड़ी का स्वाद इतना अच्छा होता है कि बंगाली लोग इसे बहुत पसंद करते हैं। यह बनाने में भी ज्याद समय नहीं लेती। तो दोस्तों चलिये देखते हैं कि कैसे बनाई जाती है बंगाली स्टाइल में भुनी खिचड़ी।
कितने लोगो के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
बासमती राइस- 1 कप
मूंग दाल- 1 कप
तेज पत्ता- 2
हरी इलायची- 2
लौंग- 2
दालचीनी- 1
सूखी लाल मिर्च- 1
प्याज- 1
अदरक- लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
टमाटर- 1
मटर- 1/2 कप
गाजर- 1
आलू- 1
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
नारियल- 1/2 कप
चीनी- 1 कप
काजू- 1 चम्मच
किशमिश- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
गरम पानी- 4 कप
घी- 2 कप
मसाला पाउडर
सूखी लाल मिर्च- 2
हरी इलायची- 2
लौंग- 4
दालचीनी- 2
जीरा- 1/2 चम्मच
मेथी- 1/2 चम्मच
सौंफ- 1/2 चम्मच
राई- 1/2 चम्मच
साबुत धनिया- 1 चम्मच
हींग- चुटकीभर
विधि-
- मूंग दाल को एक पैन में मध्यम आंच पर 5 मिनट के लिये भनें। फिर इसे ठंडा होने दें।
- चावल को धो कर किनारे रखें।
- मसाला पाउडर बनाने के लिये सभी सूखे मसालों को एक साथ पैन में भून लें और ठंडा कर के मिक्सी में पीस लें।
- अब पैन में 1 चम्मच घी गरम कर के काजू को दो मिनट भून लें। किनारे रख दें।
- इसके बाद प्रेशर कुकर में घी गरम करें, उसमें तेज पत्ता, दालचीनी, लौंग, इलायची, सूखी लाल मिर्च और प्याज डाल कर फ्राई करें।
- अब प्रेशर कुकर में अदरक-लहसुन पेस्ट डाल कर 2 मिनट तक फ्राई करें।
- फिर मटर, गाजर, आलू डाल कर फ्राई करें, थोड़ी देर बाद कटे टमाटर डाल कर 5 मिनट पकाएं।
- जब सारी सब्जियां भुन जाएं तब गरम पानी डाल कर मिक्स करें। कुकर का ढक्कन बंद करें और आंच को धीमा कर दें।
- तीन सीटी आने तक पकाएं। एक बार हो जाने के बाद आंच बंद कर दें।
- आपकी बंगाली खिचड़ी तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
