Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
बंगाली स्टाइल मिक्सड वेजिटेबल करी
Veg
oi-Staff
अब तो सर्दियां आ चुकी हैं, ऐसे में बाजार में तरह-तरह की सब्जियां देखने को मिल जाती हैं। घर में अगर आप सबकी सेहत का ख्याल रखना चाहती हैं तो उनके लिये बंगाली स्टाइल की मिक्सड वेजिटेबल करी बनाइये।
परिवार में यह सब्जी सबको पसंद आएगी। यह मिक्सड वेजिटेबल करी स्वाद में तो लाजवाब होती ही है साथ में यह सेहत के लिये भी अच्छी मानी जाती है क्योंकि इसमें गाजर, सहजन, बैंगन आदि सब्जियां पड़ी होती हैं। तो देर किस बात की आइये देखते हैं इसे बनाने कि विधि-

कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
आलू- 2
पालक- 1 गुच्छा
गाजर- 1
बैंगन- 1
सहजन- 2
हरी मटर- 1/2 कप
अदरक- 1 मध्यम आकार की
काला जीरा- 2 चम्मच
शाही जीरा - 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 2 चम्मच
पानी- 1/2 कप
विधि-
- सब्जियों को धो कर किनारे रखें। कटे आलुओं को नमक मिले पानी में रखें जिससे वह काला ना पडे़।
- पैन में तेल गरम करें, उसमें 1 चम्मच शाही जीरा डालें।
- जब वह कड़कने लगे तब उसमें घिसी अदरक डाल कर चलाएं।
- फिर कटी गाजर, आलू, सहजन, हरी मटर को डाल कर मध्यम आंच पर 5 मिनट पकाएं।
- अब इसमें कटी हुई पालक , हल्दी पाउडर और नमक मिलाएं।
- इसे मध्यम आंच पर 5 मिनट पकाएं।
- फिर इसमें पानी डाल कर हल्की आंच पर 10 मिनट पकाएं।
- जब सारी सब्जियां अच्छे से पक जाएं तो उसे रोटी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Bengali Style Mixed Vegetable Curry
Story first published: Wednesday, November 20, 2013, 13:02 [IST]
Other articles published on Nov 20, 2013



Click it and Unblock the Notifications