Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
बेसन का पराठा बनाने की विधि
बेसन का पराठा खाने में बड़ा ही टेस्टी लगता है। आप इसे सुबह नाश्ते में या फिर लंच के समय भी टिफिन में बच्चों और बडों को दे सकती हैं। बेसन के पराठे में आप घिसी मूली या मेथी पत्ती भी मिक्स कर सकती हैं।
बेसन का पराठा तुरंत बनने वाली चीज़ है। बेसन में प्रोटीन होता है इसलिये इसे ब्रेकफास्ट में बना कर धनिये और पुदीने की पत्ती के साथ सर्व करें। अब आइये जानते हैं बेसन का स्वादिष्ट पराठा कैसे बनाया जाता है।

सामग्री-
- 1 कप बेसन
- 1 कप गेहूं का आटा
- ½ चम्मच लाल मिर्च पावडर
- 1 चुटकी हींग
- ¼ कप बारीक कटे प्याज
- 1 हरी मिर्च
- 1 चम्मच धनिया
- स्वादअनुसार नमक
- जरुरत अनुसार पानी
विधि -
एक कटोरे में बेसन और आटे को एक साथ मिला लें। फिर उसमें कटी प्याज, कटी हरी धनिया, हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च पावडर और हींग मिला कर गूथ लें।
आटा ना ही ज्यादा मुलायम होना चाहिये और ना ही ज्यादा कठोर।
आटे को आधा घंटा पहले ही गूथ कर रख लें।
आधे घंटे बाद तवा गरम करें, उसमें हल्का सा तेल लगा लें।
फिर आटे से पराठा बेले और उसे तवे पर दोनों ओर सेंक लें।
इसी तरह से कई सारे पराठे बेल लें।
जब पराठा दोनो ओर सुनहरा हो जाए तब उसे आंच से उतार लें और सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications