Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
भिंडी अनारदाना रेसिपी
Veg
oi-Staff
लंच यानी की दुपहर के समय दाल-चावल के साथ अगर कोई अच्छी सी सब्जी खाने को मिल जाए तो भोजन का स्वाद बढ़ जाता है। सब्जी के रूप में अगर आप भिंडी अनारदाना बनाएं तो परिवार वालों को बहुत पसंद आएगा। इस सब्जी को बनाने के लिये भिंडी में लंबा चीरा लगा दिया जाता है, उसके बाद इसमें मसालों और अनार दाने से बनाया गया गाढ़ा पेस्ट भरे और पैन में तेल डाल कर फ्राई करें। लीजिये बन गई आपकी भिंडी अनारदाना रेसिपी। तो खुद ट्राई कीजिये और बना दीजिये परिवार वालों को अपनी कुकिंग का दीवाना।
कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 25 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट

सामग्री-
2 प्याज
1/2 कप तेल
400 ग्राम भिंडी
2 चम्मच अनारदाना पाउडर
1 चम्मच नींबू रस
1 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
नमक स्वादअनुसार
1/2 चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
विधि-
- सबसे पहले भिंडी को धो कर पोंछ लें और फिर उसके बीच में से चाकू की सहायता से लंबा चीरा लगा दें।
- अब आधा प्याज बारीक काट लें।
- एक पेस्ट बनाइये जिसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, अनारदाना पाउडर, गरम मसाला पाउडर और नमक के साथ 4 चम्मच तेल डालिये।
- इस मसाले से भिंडी को भर दें और ऊपर भी लगाएं।
- पैन में तेल गरम करें, उसमें कटी हुई प्याज को हल्का भूनें और निकाल कर बाहर रख दें।
- इसके बाद इसी पैन में हल्के से तेल में भिंडी भी डाल कर मध्यम आंच पर फ्राई करें।
- दोनों आरे भिंडी को भून लें और बाह र निकाल कर उस पर प्याज और नींबू का रस डाल कर गरम गरम सर्व करें।
Comments
English summary
Bhindi Anardana Recipe
Story first published: Tuesday, September 3, 2013, 13:15 [IST]
Other articles published on Sep 3, 2013



Click it and Unblock the Notifications
