Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
सरल विधि में बनाइये भिंडी भाजी
यदि आप शाकाहारी हैं और यह सोचते हैं कि आपके पास खाने के लिये केवल सीमित ऑपशन ही है तो एक बार दुबारा सोच लें। भारत में कितनी ही विधियों से व्यंजन बनाये जाते हैं, जिसके बारे में हमें पता भी नहीं है। आज हम आपको भिंडी की सब्जी बनाना सिखाएंगे जिसमें भिंडी को मसालों के साथ मैरीनेट किया जाता है और बाद में उसे प्याज के साथ तल लिया जाता है। वैसे तो यह दाल और रोटी के साथ अच्छी लगेगी लेकिन इसे शराब के साथ भी खाया जा सकता है। आप इस सब्जी को केवल 15 मिनट में बना सकती हैं, तो आइये आज रात के डिनर में इसे ही ट्राई किया जाए।

कितने लोगों के लिये- 6
तैयारी में सयम- 10 मिनट
पाकने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
भिंडी: 250 ग्राम
प्याज- 1 कटा हुआ
टमाटर- 1 कटा हुआ
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
अमचूर- 1 चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
कलौंजी- 1/2 चम्मच
हींग- 1 चुटकी
गेहूं- 2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
1. भिडी को सबसे पहले धो लीजिये और सुखा कर छोटे-छोटे टुकडों में काट लीजिये। उसके बाद भिडी़ को नमक और सारे मसालों के साथ मिला लीजिये। इसे 10 से 15 मिनट के लिये मैरीनेट होने के लिये रख दीजिये।
2. एक पैन लीजिये, तेल गरम कीजिये, जब तेल गरम हो जाए तब उसमें चुटकी भर हींग और अजवाइन डालिये। उसके बाद स्लाइस में कटे हुए प्याज डाल कर 2 मिनट के लिये मध्यम आंच पर भूनिये।
3. इसके बाद किनारे रखी हुई मैरीनेट भिंडी को सूखे आटे में लपेटिये और पैन में डालिये तथा 5-7 मिनट के लिये चलाइये। उसके बाद कटे हुए टमाटर और नमक छिड़क कर 3-4 मिनट के लिये पकाइये। आंच को मध्यम रखियेगा।
4. आपकी भिंडी भाजी तैयार है, इसे रोटी और दही के साथ गरमा-गरम सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
