Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
भिंडी ओट्स की सब्ज़ी
भिंडी और ओट्स का कॉम्बिनेशन आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। आपने भिंडी और आलू की सब्जी तो खूब खाई होगी लेकिन भिंडी ओट्स की सब्जी कभी नहीं खाई होगी। भिंडी की सब्जी में जब ओट्स मिलाया जाता है तब यह सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है और पौष्टिक भी होती है। ओट्स बहुत ही पौष्टिक माना जाता है इसलिये आप इसे आराम से किसी भी सब्जी में डाल कर पका सकती हैं। दाल-चावल के साथ जब यह करारी भिंडी ओट्स की सब्जी परोसेगी तो परिवार वाले भी खुश हो जाएंगे, तो आइये देखते हैं कैसे बनाई जाती है यह स्वादिष्ट भिंडी ओट्स की सब्जी।
कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
भिंडी,तिरछे स्लाइस में कटी हुई- 250 ग्राम
ओट्स - 2 बड़े चम्मच
तेल- 2-3 बड़े चम्मच
जीरा- 1/2 छोटा चम्मच
कड़ी पत्ते- 10-12
प्याज़ - 1
हल्दी पावडर- 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
आमचूर पाउडर- 1 छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
विधि
- सबसे पहले एक पैन में तेल डाल कर गरम करें, उसमें जीरा डाल कर भूनें।
- फिर कढ़ी पत्ते और प्याज डाल कर हल्का भूना। उसके बाद कटी हुई भिंडी मिलाये।
- ऊप्पर से हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर और नमक डालें और भूने।
- फिर ओट्स डाल कर मिलाइये। 2 मिनट तक पकने दीजिये और फिर सर्विंग बाउल में निकाल कर गरमा गरम परोसें।



Click it and Unblock the Notifications
