Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
चटपटी भिंडी टमाटर की सब्जी
Veg
oi-Staff
आज हम आपको भिंडी टमाटर की सब्जी बनाना सिखाएंगे जो कि दाल चावल या फिर केवल रोटी के साथ ही खाया जा सकता है। घरों में अक्सर भिंडी की सब्जी सभी को पसंद होती है।
यह सब्जी काफी सिंपल है क्योंकि इसमें टमाटर और प्याज के अलावा कोई और चीज़ नहीं पड़ती। इसका टेस्ट बढ़ाने के लिये आप इसमें धनिया पावडर या गरम मसाला भी मिक्स कर सकती हैं।
READ: चटपटी मसाला भिंडी फ्राई
तो आपको जिस दिन कुछ समझ में ना आए कि आज लंच में क्या पकाएं तो, टमाटर भिंडी की सब्जी का ऑपशन हमेशा आपके साथ है।

सामग्री-
- 350 ग्राम ताजी भिंडी
- 1 बड़ी प्याज, बारी कटी
- 2 बडे़ टमाटर, बारीक कटे
- 1 चम्मच हल्दी
- 1 चम्मच धनिया पावडर
- नमक और लाल मिर्च पावडर
- तेल-पकाने के लिये
विधि -
- भिंडी के ऊपर और नीचे के हिस्से को काट कर हटा दें और उसे 1 इंच के टुकड़े में काट लें।
- अब कढाई में 2-3 चम्मच तेल गरम करें, उसमें कटी प्याज डाल कर गुलाबी होने तक पकाएं।
- जब प्याज हो जाए तब उसमें कटी भिंडी और नमक स्वादअनुसार डालें।
- कढाई को ढ़ंक दें और बीच बीच में चलाती रहें, नहीं तो वह चिपकने लगेगी।
- 10 मिनट तक भिंडी को पकाने के बाद उसमें कटे टमाटर डालें।
- भिंडी मसाले को टमाटर के साथ जब भी पकाएं तब उसे थोड़ा खुला रखें, क्योंकि टमाटर के रस से भिंडी बिल्कुल चिपचिपी होने लगेगी।
- जब टमाटर गल जाएं तब ऊपर से हल्दी, लाल मिर्च पावडर और धनिया पावडर डाल कर एक बार टेस्ट करें।
- अगर नमक की जरुरत पड़े तो फिर से डालें और ढक्कन खोल कर 5 मिनट तक पकाएं।
- फिर आंच बंद कर दें और भिंडी टमाटर की सब्जी को सर्विंग डिश में रख कर सर्व करें।
Comments
Story first published: Saturday, November 28, 2015, 12:59 [IST]
Other articles published on Nov 28, 2015



Click it and Unblock the Notifications
