Latest Updates
-
जुलाई 2026 में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें स्टेट वाइज छुट्टियों की लिस्ट -
Restaurant Secret Amritsari Kulcha Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा कुरकुरा कुलचा -
Father's Day 2026: पापा को स्पेशल फील कराने के लिए बेस्ट हैं ये शॉर्ट स्पीच और कविताएं, जो छू लेंगी दिल -
निर्जला एकादशी व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जान लें क्या कहते हैं शास्त्र और नियम -
इन 5 बीमारियों में भूलकर भी न खाएं काजू, स्वाद के चक्कर में बढ़ सकता है मर्ज -
UP Style Vegetable Pulao Tehri Recipe: घर पर बनाएं यूपी का मशहूर स्वाद -
Father's Day Sanskrit Wishes: पिता स्वर्गः पिता धर्मः, फादर्स डे पर संस्कृत संदेशों से जताएं प्यार और सम्मान -
एंजायटी और मानसिक तनाव को जड़ से दूर करते हैं ये 6 प्राणायाम, जानें करने का सही तरीका -
Kids Favourite Banana Pancake Recipe: घर पर बनाएं बेहद सॉफ्ट और हेल्दी पैनकेक -
Aaj Ka Rashifal 19 June 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला, धन लाभ के साथ मिलेगी बड़ी खुशखबरी
बीकानेरी चना दाल पराठा
आज हम आपको बीकानेरी चना दाल पराठा बनाना सिखाएंगे, जो कि काफी टेस्टी होता है। यह पराठा आपको दुकानों पर नहीं मिलेगा, बल्कि यह आपको खुद ही घर पर बनाना पड़ेगा। तो आइये देखते हैं इसको बनाने की सरल विधि-
राजस्थानी खाने की बात की जाए तो वह काफी टेस्टी होता है। अगर वेज फूड की बात की जाए तो वह दो प्रकार का होता है, पहला, जो ढेर सारे मसालों को मिक्स कर के बनाया जाता है और दूसरा मारवाडी जैन लोंगो का खाना, जिसमें प्याज और लहसुन का प्रयोग नहीं होता।
लेकिन आज हम आपको बीकानेरी चना दाल पराठा बनाना सिखाएंगे, जो कि काफी टेस्टी होता है। यह पराठा आपको दुकानों पर नहीं मिलेगा, बल्कि यह आपको खुद ही घर पर बनाना पड़ेगा। तो आइये देखते हैं इसको बनाने की सरल विधि-

कितने- 4
तैयारी में समय- 1.30-2 घंअे
पकाने में समय- 26-30 मिनट
पराठे के लिये सामग्री-
- 1 कप - भिगोई हुई चने की दाल को थोड़े से नमक और हल्दी के साथ मिक्स कर के उबालें
- 1½ - गेहूं का आटा
- 1 - चम्मच घी
- 1 चम्मच - कटी हुई अदरक
- 2-3 - हरी मिर्च
- 1½ - धनिया पावडर
- लाल मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- हींग- ¼ चम्मच
- अमचूर पावडर- 1 चम्मच
- गरम मसाला पावडर- 1 चम्मच
- बारीक कटी प्याज- 1 मध्यम आकार
- ताजी हरी धनिया- 6-8
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल- 1 चम्मच
विधि -
स्टेप 1: एक पैन में घी गरम करें, उसमें अदरक और हरी मिर्च डाल कर 1 मिनट तक पकाएं। फिर उसमें धनिया पावडर, लाल मिर्च पावउर, हींग, अमचूर, गरम मसाला पावडर और पकाई हुई दाल डाल कर अच्छे से मिक्स करें। इसे 3-4 मिनट तक पकाएं। फिर इसे एक कटोरे में डाल कर प्याज मिलाएं।
स्टेप 2: धनिये को बारीकी से काटिये और उसे दाल में मिलाइये। फिर ऊपर से स्वादअनुसार नमक मिला कर रख दें।
स्टेप 3: एक कटोरे में गेहूं का आटा, नमक और जरुरतभर का पानी डाल कर उसे मुलायम गूथ लें। फिर इसमें थोड़ा सा तेल मिलाएं और फिर गूथे।
स्टेप 4: अब एक नॉन स्टिक तवा गरम करें।
स्टेप 5: फिर आटे से 2 लाई निकालें और उन्हें पतला बेल लें।
स्टेप 6: एक रोटी पर 2 चम्मच दाल भरें और फिर दूसरी बेली हुई रोटी, पहली वाली पर रख कर सील कर दें। फिर इस पराठे को गरम तवे पर डाल कर दोंनो ओर सेंके और घी लगा कर पकाएं। जब पराठा गोल्डन ब्राउन हीो जाए तब इसे प्लेट पर रखें।
स्टेप 7: पराठे को 4 भागों में चाकू से काट दें और चटनी के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications