Latest Updates
-
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य
सूखी करेले कि रेसिपी
जरुरी नहीं है कड़ुए करेले कि रेसिपी आपके खाने को कडुआ ही बनाएं। सही सामग्री और टेक्नीक अपना कर आप करेले को काफी टेस्टी बना सकते हैं। जानना चाहते हैं कैसे तो पढि़ये हमारा ये लेख जिसमें हम बताएंगे कि करेले कि सब्जी से कड़आहट दूर कर के उसे कैसे स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। इस रेसिपी को बनाने के लिये सबसे पहले करेले को नमक और कई अन्य सामग्रियों के साथ मैरीनेट किया जाता है, जिससे इकसी सारी कडुआहट निकल जाए। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि-
कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 1 घंटा
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
करेला- 4 मध्यम आकार के कटे हुए
प्याज- 2
टमाटर- 2
आलू- 1
हरी मिर्च- 3
हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच
मिर्च पाउडर- 1/4 चम्मच
गरम मसाला- 1/4 चम्मच
जीरा- 1/4 चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1/2 चम्मच
घिसा नारियल- 4-5 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
नींबू रस- 2 चम्मच
कड़ी पत्ता- थोड़ा सा
तेल- 2 चम्मच
विधि-
- कटे हुए करेले के साथ में नमक, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नींबू का रस मिला कर किनारे रख दीजिये।
- उसके बाद एक पैन में थोड़ा सा तेल डालें और करेले को उसमें क्रिस्पी होने तक भूने और बूरे रंग का कर लेने के बाद उसे निकाल कर किनारे रख दें।
- फिर पैन में थोड़ा सा और तेल डालें, फिर उसमें जीरा, हरी मिर्च, कड़ी पत्ता, अदरक लहसुन पेस्ट और कटी हुई प्याज डाल कर गोल्डन ब्राउन करें।
- अब कटे हुए टमाटर डालें और तीन मिनट तक पकाएं।
- फिर कटे हुए आलू और थोड़ा सा पानी डाल कर पकाएं और ढक्कन ढंक दें।
- अब पैन में क्रिस्पी करेले, गरम मसाला, घिसा हुआ नारियल और नमक डाल कर पकाएं।
- अब आपकी करेले की सब्जी तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
