Latest Updates
-
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती
बांबे चटनी खाते ही मुंह में आ जाए पानी
Veg
oi-Staff
बांबे चटनी को बेसन की चटनी भी बोलते हैं। यह बांबे चटनी तब बहुत काम आती है जब आप का मन वही बोरिंग सब्जी खा कर बोर हो चुका हो। या फिर अगर घर पर सब्जियां खतम हो चुकी हैं तो भी आप इस बांबे चटनी को ट्राई कर सकती हैं। इस चटनी में हमने टमाटर और अदरक-लहसुन का पेस्ट डाला है पर अगर आपको इसे नहीं डालना है तो भी आप इसे बिना इन सामग्रियों के बना सकती हैं। चटनी को फ्रिज में रख कर कई दिनों तक चलाया जा सकता है। जब यह सूख जाए तब इसको पतला करने के लिये इसमें पानी डाल कर 2 मिनट आंच पर गरम कर लें। आइये जानते हैं बांबे चटनी बनाने की विधि-
कितने लोगों के लिये- 5
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- 1/2 कप बेसन
- 1 बड़ा प्याज
- 3 हरी मिर्च
- 1 मध्यम आकार का टमाटर
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
- 4 कप पानी
- नमक- स्वादअनुसार
- 2 चम्मच कटी हुई धनिया
छौंकने के लिये
- 1 चम्म तेल
- 1/2 चम्मच राई
- 1 चम्मच चना दाल
- 1 चम्मच उरद दाल
- 5 कड़ी पत्ते
- 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
विधि-
- प्याज, हरी मिर्च और धनिया को बारीक काट लें।
- अगल कटोरे में बेसन और पानी मिक्स कर के किनारे रखें।
- अब पैन में तेल डाल कर गरम करें, उसमें राई डालें। फिर उरद दाल, चना दाल, कडी पत्ते डाल कर भूनें।
- फिर अब जो प्याज आपने पहले काटी थी उसे इसमें डाल कर भूनें।
- प्याज को साफ्ट होने तक भूनें। फिर इमसें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल कर मिक्स करें।
- फिर कटे टमाटर और नमक डल कर अच्छी तरह से मैश करते हुए पकाएं।
- अब बेसन वाला घोल डालिये और इसे तब तक चलाएं जब तक कि यह गाढा ना हो जाए।
- फिर इसमें कटी हुई हरी धनिया डाल कर मिक्स करें और आंच को बंद कर दें।
- चटनी को ज्यादा सूखा ना बनाएं। जब यह चटनी ठंडी हो जाएगी तब अपने आप ही सूख जाएगी।
- चटनी को पूड़ी पराठे के साथ सर्व कीजिये।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications