Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
टेस्टी गाजर का पराठा
Veg
oi-Staff
ब्रेकफास्ट में कई लोगों को पराठे खाने का शौक होता है। आज हम आपको गाजर का पराठा बनाना सिखाएंगे क्योंकि कई लोगों को सादा पराठा नहीं अच्छा लगता। गोभी का पराठा, पनीर पराठा और आलू का पराठा तो आपने बहुत ही खाया होगा। आज आपको गाजर का पराठा ट्राई करना चाहिये क्योंकि यह बहुत ही टेस्टी होता है। आप गाजर के पराठे को दुपहर के समय लंच में भी ले जा सकते हैं। इसको बनाना बहुत ही आसान है। आइये जानते हैं इसकी विधि-
कितने- 4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट

सामग्री-
भरावन के लिये-
गाजर- 5
अदरक- 1 चम्मच
हरी मिर्च- 2
हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
अमचूर पाउडर- 1 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 1 चम्मच
पराठे के लिये-
गेहूं का आटा- 2 कप
नमक- चुटकीभर
पानी- 1 कप
तेल- 4 चम्मच
विधि-
- गाजर को घिस कर उसमें का पानी कस कर निचोड़ कर निकाल लें।
- पैन में तेल गरम करें, उसमें अदरक डाल कर चलाएं।
- फिर उसमें घिसी गाजर, नमक, हरी मिर्च, जीरा पाउडर, अमचूर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर डज्ञल कर मध्यम आंच पर चलाएं।
- कुछ देर के बाद आंच धीमी कर दें और पैन को ढंक दें।
- जब भरावन पूरी तरह से पक जाए तब आंच बंद करें और भरावन वाली सामग्री को किनारे रख दें और ठंडा हो जाने दें।
- फिर आटा गूथे और भरावन सामग्री भर कर पराठे बना लें।
- आपका गाजर पराठा तैयार है।
Comments
English summary
Breakfast Special: Gajar Ka Paratha
Story first published: Monday, December 23, 2013, 10:06 [IST]
Other articles published on Dec 23, 2013



Click it and Unblock the Notifications