Latest Updates
-
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
बैंगन और टमाटर की स्वादिष्ट सब्जी
Veg
oi-Staff
बैंगन और टमाटर की सब्जी एक आम सी सब्जी है जो रोटी या पराठे के साथ खाई जाती है। इसे बनाना काफी आसान है। जिस दिन आपके समझ में ना आ रहा हो कि आज खाने में कौन सी सब्जी पकाई जाए तब आप बैंगन और टमाटर की सब्जी पका सकती हैं। आइये जानते हैं कि बैंगन और टमाटर की स्वादिष्ट सब्जी कैसे बनाई जाती है।
READ: चटपटा लहसुनी बैंगन रेसिपी
विधि- 3
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- बैगन- 4
- प्याज- 1
- तेल- 1/4 चम्मच
- लहसुन - 4-5 कलियां
- टमाटर- 4 उबले और कटे हुए
- पानी- 1 कप
- मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- तेज पत्ता- 1
- दालचीनी- 1
- हल्दी पावडर- 1 चम्मच
- जीरा पावडर- 1 चम्मच
- गरम मसाला पावडर- 1/2 चम्मच
- धनिया पत्ती- कटी हुई
- मटर- 1/2 कप उबली
विधि-
- सबसे पहले बैगन को छोटे टुकड़ों में काट लें और उसे कुछ समय के लिये पानी में रख दें।
- एक पैन में तेल गरम करें, जब वह गरम हो जाए तब उसमें कटी हुई प्याज और लहसुन डाल कर फ्राई करें।
- उसके बाद इसमें कटे हुए टमाटर, बैंगन, मिर्च पावडर, नमक, तेज पत्ता, दालचीनी, हल्दी, जीरा पावडर, गरम मसाला और धनिया पत्ती डाल कर मिक्स करें।
- पैन को 8-10 मिनट के लिये ढंक दें।
- फिर पैन हटाएं, उसमें उबली हुई मटर डालें। इसे अच्छी तहर से चलाएं और फिर आंच को बंद कर दें।
- अगर चाहें तो सब्जी में थोड़ा पानी भी मिला सकती हैं, जिससे वह आसानी से रोटी के साथ खाई जा सके।
Comments
English summary
Brinjal & Tomato Recipe
Story first published: Wednesday, April 1, 2015, 16:16 [IST]
Other articles published on Apr 1, 2015



Click it and Unblock the Notifications
