Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
ब्रॉक्ली और बादाम सूप
Veg
oi-Staff
ब्रॉक्ली एक बहुत ही हेल्दी सब्जी होती है। ब्रोकली को पका कर या फिर कच्चा भी खाया जा सकता है, लेकिन अगर आप इसे उबाल कर खाएंगे तो आपको ज्यादा फायदा होगा। इसलिये तो देर किस बात की आइये देखते हैं कि ब्रॉक्ली और बादाम सूप कैसे बनाया जाता है। सूप को रात में खाना खाने से पहले पियें तो यह ज्यादा फायदा करता है।
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में ममय- 25 मिनट
कितने- 4

सामग्री-
1/2 कप ब्रॉक्ली का शोरबा
1 कप ब्रॉक्ली के फूल
1/4 कप बारीक कटे प्याज
1 चम्मच बारीक कटी धनिया
1 चम्मच बारीक कटी लहसुन
1/2 चम्मच कार्नफ्लोर 1 कप दूध में भिगोया हुआ
नमक और ताजी काली मिर्च पाउडर- स्वादअनुसार
3 चम्मच कटे हुए रोस्ट बादाम
गार्निश करने के लिये-
4 चम्मच ताजी क्रीम
विधि-
- माइक्रोवेव बाउल में ब्रॉक्ली का शोरबा और 2 1/2 कप पानी को 5 मिनट के लिये हाई हीट पर रखें।
- 5 मिनट के बाद बाउल में ब्रॉक्ली के फूल, प्याज, धनिया और लहसुन को मिक्स करें और हाई हीट पर 12 मिनट के लिये रखें। इसे बीच में चलाती रहें।
- अब इसे निकाल कर ठंडा करने के लिये रखें और मिक्सी में पीस कर प्यूरी बना लें।
- अब इसे दुबारा माइक्रोवेव बाउल में डाल कर 3 मिनट तक पकाएं।
- अब इसमें कार्नफ्लोर वाला दूध , नमक, मिर्च पाउडर और बादाम को डाल कर 5 मिनट हीट करें।
- जब सूप तैयार हो जाए तब इसे निकाल कर क्रीम से सजाएं और सर्व करें।
Comments
English summary
Broccoli and Almond Soup
Story first published: Friday, November 22, 2013, 20:03 [IST]
Other articles published on Nov 22, 2013



Click it and Unblock the Notifications