Latest Updates
-
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से
ब्रेकफास्ट रेसिपी: दलिया और सेब का पॉरिज
Veg
oi-Staff
दलिया और सेब की यह पॉरिज रेसिपी काफी टेस्टी होती है, जिसमें ढेर सारा फाइबर, कैल्शियम और अन्य जरूरी विटामिन्स होते हैं। अगर आप डायटिंग पर हैं तो आपको यह रोजाना एक कटोरा खाना चाहिये। इसमें आप ब्राउन शुगर या शहद मिक्स कर सकती हैं।
आप चाहें तो इसे ब्रेकफास्ट में या फिर बच्चों के स्कूल से लौटने के बाद उन्हें सर्व कर सकती हैं। दलिया में ढेर सारा प्रोटीन होता है जिसे आप हर रोज खा सकती हैं। आप चाहें तो इसमें अपनी इच्छा अनुसार फल डाल सकती हैं।
कितने- 3 सदस्यों के लिये
पकाने में समय- 45 मिनट

सामग्री-
- 1/4 कप दलिया
- 3 चम्मच ओट्स
- 1/2कप पानी
- 1-1/4कप दूध
- 1/2 कप सेब
- 1/2 चम्मच बटर
- शहद या ब्राउन शुगर- स्वादअनुसार
विधि -
- सबसे पहले दलिया को साफ पानी से धो कर एक घंटे के लिये पानी में भिगो कर रख दें।
- प्रेशर कुकर में दलिया को पानी के साथ 3 से 4 सीटी आने तक पकाएं।
- जब दलिया पक जाए तब इसे एक सॉस पैन में डालें। ऊपर से कटे हुए सेब, दालचीनी पावडर और बटर मिलाएं।
- अब इसमें ओट्स और दूध मिला कर हल्का उबालें।
- एक बार जब यह उबल जाए तब आंच बंद कर दें। अगर पॉरिज सूखा हो तो उसमें दूध मिला लें।
- एक बार हो जाने पर इसे आंच से उतार लें।
Comments
English summary
ब्रेकफास्ट रेसिपी: दलिया और सेब का पॉरिज
Story first published: Monday, March 28, 2016, 10:20 [IST]
Other articles published on Mar 28, 2016



Click it and Unblock the Notifications