Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
जरुर ट्राई करें ये टेस्टी कैबेज रोल्स
Veg
oi-Staff
कैबेज रोल्स एक टेस्टी स्नैक है जो पत्ता गोभी से तैयार किया जाता है। इन रोल्स में हम चीज, ब्रेड, कार्न, नमक, गरम मसाला, काली मिर्च, पालक और क्रीम आदि मिक्स कर के भरते हैं और पत्ता गोभी के पत्ते से रोल कर देते हैं।
कैबेज रोल्स को आप घर पर आराम से बना सकती हैं और चाहें तो इसे पिकनिक या पार्टी आदि में ले जा सकती हैं। यह शाम के समय नाश्ते के टाइम बहुत ही टेस्टी लगते हैं। तो चलिये जानते हैं इस टेस्टी कैबेज रोल्स को बनाने की विधि।
पोहा रोल, जिसे खाते ही सब आपकी तारीफ करेंगे
कितनेः 6 लोगों के लिये
तैयारी में समयः 45 मिनट

सामग्रीः
- ओवन टेंप्रेचर: 180 C-350 F
- 1/2 किलो पत्ता गोभी, बडी, अलग किया हुआ
- 1/4 कप कार्न, उबला
- 1 चम्मच नमक या स्वादअनुसार
- 1/2 चम्मच गरम मसाला
- 1/2 चम्मच पिसी काली मिर्च
- 3/4 कप पालक, उबली और कटी हुई
- 1/4 कप क्रीम
- 1 स्लाइस ब्रेड, किनारे निकले हुए
- 1/4 चम्मच ओरीगैनो
- 4 चम्मच चीज, घिसी हुई
- टमैटो सॉस, गार्निशिंग करने के लिये
- जरुरत भर का तेल, पत्ता गोभी पर लगाने के लिये
विधि:
- पत्ता गोभी के डंठल को निकाल कर उसे 4 मिनट के लिये उबाल कर ठंडा कर के पोछ लें।
- अब धीरे धीरे पत्तागोभी से 6 पत्तियों को अलग करें।
- ब्रेड को भी छोटे पीस में घिस कर किनारे रख लें।
- अब एक कटोरे में कार्न, नमक, गरम मसाला, काली मिर्च, पालक, क्रीम, ब्रेड, ओरीगैनो और चीज मिलाएं।
- इसके बाद एक पत्तागोभी की पत्ती लें। अब जहां पत्तागोभी चैड़ी है, वहां पर पालक का मिश्रण रखें।
- फिर इसे ऊपर से फोल्ड करते हुए साइड से अंदर की ओर फोल्ड करती जाएं।
- इसे ऐसे फोल्ड करें जैसे कोई पार्सल को पैक कर रही हों। मिश्रण को अंदर ही सील कर लें।
- अब ऐसे ही ढेर सारे रोल्स बना लें। इन रोल्स को तेल लगे ओवन प्रूफ डिश में रखें।
- इस पर ब्रश से तेल लगाएं और प्रिहीट ओवन में 20.25 मिनट रखें।
- जब यह पक जाए तब इसे टमैटो सॉस से गार्निश करें और सर्व करें।
Comments
English summary
जरुर ट्राई करें ये टेस्टी कैबेज रोल्स
Story first published: Friday, January 1, 2016, 17:00 [IST]
Other articles published on Jan 1, 2016



Click it and Unblock the Notifications