Latest Updates
-
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा
जायकेदार कैप्सिकम पुलाव
Veg
oi-Staff
By Kalpana Rana
पुलाव एक ऐसी रेसिपी है जिसे आप ब्रेकफास्ट में भी खा सकते हैं और लंच में भी बना कर ऑफिस ले जा सकते हैं। अगर आपका मन सिंपल सा पुलाव खाने ना करे तो आप उसमें तरह-तरह की सब्जियां जैसे शिमला मिर्च या फिर गाजर डाल कर पुलाव बना सकते हैं। आज हम आपको जायकेदार कैप्सिकम पुलाव बनाना सिखाएंगे जिसकी रेसिपी हमें हमारी ही रीडर ने भेजी है।
सर्दियों के दिनों में गरमा-गरम और रंग बिरंगा पुलाव खाने को मिल जाए तो मजा ही आ जाएगा। कैप्सिकम पुलाव बनाना बहुत ही आसान है और इसे बनाने के लिये ज्यादा किसी सामग्री की भी आवश्यकता नही है। तो आइये देखते हैं जायकेदार कैप्सिकम पुलाव बनाने की सरल विधि-

कितने लोगों के लिये- 2
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- बासमती चावल- 1 कटोरा
- शिमला मिर्च- 1
- आलू- 1
- टमाटर- 1
- हरी मिर्च- 3
- प्याज- 2
- दालचीनी- 1
- तेज पत्ता- 1
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल- 2 चम्मच
विधि-
- बासमती चवाल को पानी में 1/2 घंटे के लिये भिगो कर रख दें।
- कुकर में तेल डाले और गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तब उसमें तेज पत्ता और दालचीनी डाल कर 2 मिनट के लिये गरम करें।
- अब इसमें जीरा, प्याज और हरी मिर्च डाल कर भूरा होने तक भूनें।
- फिर इसमें कटे टमाटर डाल कर कुछ देर पकाएं।
- अब इसमें हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डाल कर कुछ देर चलाएं।
- इसके बाद मसाले में कटी शिमला मिर्च और आलू डाल कर 3-4 मिनट पकाएं।
- फिर भिगोए हुए चावल डालिये और मिक्स कीजिये।
- जब चावल थोड़ा सा भुन जाए तब इसमें जरुरत के अनुसार पानी डालें और धीमी गैस पर 1 सीटी आने तक पकाएं।
- आपका कैप्सिकम राइस पूरी तरह से तैयार है, इसे सॉस या फिर रायते के साथ सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications