Latest Updates
-
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास
नाश्ते के बनाएं कैरट डोसा
Veg
oi-Staff
कैरट यानी की गाजर एक ऐसी पौष्टिक सब्जी है जिसे हम सलाद, सब्जी या फिर हलवा बनाने के लिये प्रयोग करते हैं। यह मीठी होती है इसलिये अगर आप इसे खाने में डालेंगी तो उसका स्वाद और भी अधिक बढ जाएगा। आज हम आपको नाश्ते में एक टेस्टी और पौष्टिक डोसा, जिसका नाम कैरट डोसा है बनाना सिखाएंगे। डोसा, दक्षिण भारत में खूब पसंद किया जाता है इसलिये यहां पर तरह-तरह के डोसे बनाने का रिवाज है।
आप भी कैरट डोसा घर पर बना कर आनंद ले सकती हैं। बच्चों और बड़ों दोनों को ही इसका स्वाद बहुत भाएगा इसलिये एक बार इसे बना कर जरुर देखियेगा। तो आइये जानते हैं कैरट डोसा बनाने की विधि-

कितने- 8
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 8 मिनट
सामग्री-
- चावल का आटा- 1 कप
- घिसा नारियल- 1/2 कप
- घिसा गाजर- 1 कप
- हरी मिर्च- 2
- दही- 4 से 5 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल
विधि-
- एक कटोरे में सभी सामग्रियों को एक साथ पानी के साथ मिला लें। इसे डोसे के घोल की तरह तैयार करें।
- एक नॉन स्टिक तवे को को तेल से ग्रीस करें।
- अब उस पर एक कटोरी डोसे का घोल डालिये और गोल फैला दें।
- इसे तेल की मदद से दोनों ओर पकाएं और गोल्डन ब्राउन करें।
- अब इसी तरह से और डोसे तैयार कर लीजिये।
- जब यह तैयार हो जाए तब कैरेट डोसे को हरी चटनी या फिर नारियल की चटनी के साथ सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Carrot Dosas Recipe Breakfast
Story first published: Monday, September 30, 2013, 9:23 [IST]
Other articles published on Sep 30, 2013
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











