Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
कैरेट मंचूरियन की विधि
बचपन में हमें हरी सब्जियों से मानों कोई एलर्जी हो। नाक-भौं सिकोड़ कर हम किसी तरह से हरी सब्जी खा तो लेते थे मगर हमें वह कभी अच्छी नहीं लगी। आप चाहे छोटे बच्चे हों या फिर बडे़-बुजुर्ग आदमी, हमारे सेहत के लिये पौष्टिक साग सब्जी खाना बहुत जरुरी है। गाजर में बहुत सारा विटामिन ए होता है इसलिये अगर आप इसे अपने आहार में शामिल करेगें तो आपके लिये अच्छा होगा।
आज हम आपको कैरेट मंचूरियन बनाना सिखाएंगे जिसे आप लंच में खा सकते हैं। यह आसानी से तैयार हो जाता है और खाने में भी बहुत टेस्टी लगता है। आइये जानते हैं इसे बनाने कि विधि-
कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
गाजर- 1/4 किलो (गोलाई में कटा हुआ)
लहसुन- 4
अदरक- 4 पीस
हरी मिर्च- 3
प्याज- 1
शिमला मिर्च- 1/2 बारीक कटी
टमैटो प्यूरी- 5 चम्मच
चिली सॉस- 1/2 चम्मच
सोया सॉस- 1/2 चम्मच
कार्न फ्लोर- 1 चम्मच
हरी प्याज के पत्ते या धनिया पत्ती- कुछ डंठल
नमक- स्वादअनुसार
घोल के लिये-
मैदा- 1/4 कप
कार्नफ्लोर- 3 चम्मच
चिली पाउडर- 1/2 चम्मच
अदरक- लहसुन पेस्ट- 1/2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- घोल बनाने के लिये मैदे में पानी मिलाएं, यह घोल न तो ज्यादा गाढा होना चाहिये और न ही ज्यादा पतला। इसे बिल्कुल डोसे के घोल जितना गाढा बनाएं।
- अब पैन में तेल गरम करें
- गाजर के गोल टुकड़े, इस मैदे के घोल में डुबाएं और उसे गरम तेल में तलें। जब यह गोल्डन ब्राउन हो जाए तब निकाल कर किनारे रखें।
- एक दूसरे पैन में मंचूरियन का सॉस तैयार करें।
- इसमे लिये पैन में 1 चम्मच तेल डाल कर उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च और बारीक कटी शिमला मिर्च डाल कर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। फिर उसमें टमैटो प्यूरी, सोया सॉस और चिली सॉस डालें।
- एक कप में कार्न फ्लोर को पानी के साथ मिलाइये। इस मिश्रण को पैन में डाल कर लगातार चलाइये। उसके बाद उसमें गाजर के टुकड़ों को डालिये और हल्की आंच पर 5 मिनट पकने दीजिये। फिर गैस बंद कर दीजिये।



Click it and Unblock the Notifications

