Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
झटपट बन जाए चटपटा चना मसाला
Veg
oi-Staff
चटपटा चना मसाला एक बहुत ही आसान से बनने वाली रेसिपी है, जो कि काले चने के प्रयोग से बनाई जाती है। जिस दिन आपको लगे कि आपका भारी खाना खाने का मन नहीं है या फिर चाय के साथ शाम को नाश्ता करना हो, तो आप इस चटपटे और टेस्टी चने मसाले का आनंद उठा सकती हैं।
चना मसाला बनाना काफी आसान है और यह सभी को पसंद भी आएगा। एक बात का ध्यान दीजियेगा कि चने में पकाते वक्त ज्यादा नमक न डालें क्योंकि चने को नमक वाले पानी में ही उबालना है और साथ में पकाते वक्त उसमें अमचूर भी डाला जाता है। तो चलिये देखते हैं इसकी विधि। पनीर चना मसाला

कितने लोगो के लियेः 2
तैयारी में समयः 5 मिनट
पकाने में समयः15 मिनट
सामग्रीः
- 1 कप काला चना
- 1/2 चम्मच जीरा
- 1/2 चम्मच हल्दी पावडर
- 2 हरी मिर्च
- 2 छोटे प्याज
- 4 लहसुन की कलियां
- 1 इंच घिसा अदरक
- 1 बडा टमाटर
- 1 छोटा चम्मच चना मसाला
- 1/2 चम्मच अमचूर पावडर
- 1/2 लाल मिर्च पावडर
- नमक स्वादअनुसार
- 2 से 3 चम्मच तेल
- धनिया पत्ती
विधिः
- सबसे पहले चने को रातभर पानी में भिगो कर रखें या फिर बनाने से 6 घंटे पहले भिगो दें।
- फिर चने को पानी और नमक मिला कर कुकर में 3 सीटी आने तक पका लें।
- फिर चने को एक अलग कटोरे में पानी छान कर रख लें।
- अब गैस पर कढाई चढा कर उसमें तेल गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तब उसमें जीरा डाल कर चलाएं।
- कुछ देर के बाद बारीक कटी लहसुन और घिसा हुआ अदरक डालें।
- 5 सेकेंड के बाद हरी मिर्च और बारीक कटी प्याज डाल कर गुलाबी करें।
- जब प्याज हो जाए तब इसमें कटे टमाटर, चना मसाला, अमचूर पावडर, लाल मिर्च पावडर और हल्दी पावडर डालें।
- कुछ देर पकाएं और फिर नमक डाल कर साथ ही चना डाल दें।
- अब कढाई को ढंक दें जिससे चने में सारे मसाले समा जाएं।
- 10 मिनट के बाद कढाई खोल कर उसमें कटी हरी धनिया मिक्स कीजिये और आंच बंद कर के चने को प्लेट में निकाल कर सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Chana masala recipe
Story first published: Monday, October 6, 2014, 9:37 [IST]
Other articles published on Oct 6, 2014



Click it and Unblock the Notifications
