Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
चटपटी मसाला भिंडी फ्राई
कई लोगों को भिंडी खाना बिल्कुल पसंद नहीं होता। पर अगर आप भिंडी की कोई स्वादिष्ट रेसीपी बना कर उन्हें खिलाएं तो शायद उन्हें बहुत पसंद आएगी। आपको अगर कुछ नया ट्राई करना हो तो मसाला भिंडी फ्राई ट्राई कीजिये। इसको बनाने के लिये भिंडी को पहले फ्राई किया जाता है और बाद में उसे मसाले के साथ लपेट कर पकाया जाता है। आप यकीन नहीं मानेगे कि इसे खाने के बाद कितना अच्छा लगता है। आज कल तो भिंडी बडी आसानी से मिल जाती है तो, आइये आज दुपहर के खाने में यही बनाते हैं। मसाला भिंडी को आप दाल, चावल और रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं। आइये देखते हैं इसे बनाने कि विधि को-
कितने लोगों के लिये- 3
तैयारी में सयम- 20 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट

सामग्री-
भिंडी- 10 आधी में कटी हुई
लाल मिर्च पाउडर- चम्मच
कार्न फ्लोर- 1 चम्मच
अमचूर- 1 चम्मच
प्याज- 1 कटा हुआ और 1 पिसा हुआ
हरी मिर्च- 2
टमाटर- 1
गरम मसाला- 1 चम्मच
तेल- 2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
एक कटोरे में भिंडी को अमचूर पाउडर, नमक और लाल मिर्च पाउडर के साथ मिला कर मैरीनेट कर लें।
एक पैन में तेल गरम करें। दूसरी ओर भिंडी को कार्न फ्लोर के पाउडर में लपेट लें।
इसके बाद पैन में भिंडी को मध्यम आंच पर फ्राई कर लें, इसे लगातार चलाती हरें। उसके बाद इसे निकाल कर अलग रख दें।
एक मिक्सी में प्याज, लहसुन और हरी मिर्च को पीस कर पेस्ट बना लें।
अब उसी पैन में कटे हुए प्याज डालिये, 2 मिनट तक चलाइये और जब वह भूरा हो जाए तब उसमें तैयार पेस्ट डाल दीजिये।
इसे फिर से 2 मिनट के लिये फ्राई करें और बाद में कटे हुए टमाटर डाल दें। इसमें नमक, अमचूर पाउडर और गरम मसाला मिलाएं।
इसे हल्की आंच पर कुछ देर पकाएं और बाद में गैस बंद कर दें।
बाद में इसे कटी हरी धनिया से सजा कर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
