Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
चटपटे आलू की रेसिपी
Veg
oi-Staff
अक्सर परिवार में मम्मियों को बहुत समय लगता है अपने बच्चों को खाना खिलाने में। ऐसा इसलिये होता है क्योंकि बच्चों को कुछ पसंद ही नहीं आता। तो अगर आप भी उन मम्मियों में से एक हैं जिनके बच्चे खाना खाने में नखरा दिखाते हैं तो, परेशान ना हों। बच्चों को फीका खाना बिल्कुल पसंद नहीं होता इसलिये हम आपके सामने ले कर आएं हैं चटपटे आलू की विधि।
यह चटपटे आलू मसालों में भुने होते हैं और इनका स्वाद बढाने के लिये इसमें अमचूर पाउडर मिलाया जाता है। तो अगर आप चाहती हैं कि आपके बच्चे अच्छे से भोजन करें तो , उनके लिये चटपटे आलू बनाना बिल्कुल ना भूलें। आइये जानते हैं क्या है इसकी विधि-

कितने- 3-4
तैयारी में समय-15 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
- बेबी पटैटो- 250 ग्राम उबले और छीले
- रेड चिली फ्लेक्स- 2 चम्मच
- लहसुन- 10 कली
- भुना जीरा- 2 चम्मच
- अमचूर- 2 चम्मच
- मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- काला नमक- स्वादअनुसार
- तेल- 2 चम्मच
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच
- पानी- 1 1/2 कप
विधि-
- सबसे पहले लहसुन, जीरा, रेड चिली फ्लेक्स, मिर्च पाउडर को हल्का सा पानी मिला कर पीस लें।
- पैन में तेल गरम करें, उसमें उबले आलू डाल कर मध्यम आंच पर 5 मिनट भूनें और गोल्डन ब्राउन कर लें।
- अब उसमें तैयार पेस्ट, अमचूर पाउडर, काला नमक डाल कर 4 मिनट पकाएं।
- अब पानी डाल कर मिक्स करें।
- इसे अच्छे से पकाएं और जब सभी मसाले मिल जाएं तब कटी हरी धनिया छिड़क कर सर्व करें।
Comments
English summary
Chatpate Aloo Recipe For Kids
Story first published: Wednesday, November 6, 2013, 14:44 [IST]
Other articles published on Nov 6, 2013



Click it and Unblock the Notifications