Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
बच्चे के टिफिन बॉक्स में दें चीज पराठा
रोज़-रोज़ बच्चे स्कूल के टिफिन में क्या दें, यह सवाल अक्सर हर मां सोंचती है। कुछ चीजे तो बच्चे बड़े प्यार से खा लेते हैं पर कुछ चीजों को घर पर वैसा का वैसा ही टिफिन में बंद कर के वापस ले आते हैं। अगर आपका बच्चा भी ऐसा करता है, तो उसे टिफिन में चीज पराठा बना कर दें। चीज पराठा स्वादिष्ट और पौष्टिक दोनों होता है। साथ ही बच्चे इसे बहुत चाव से खाते हैं। आइये जानते हैं कि यह चीज पराठा कैसे बनाया जाता है।

सामग्री-
1 कप आटा, 1 पूरा चीज ग्रेड किया, नमक स्वादअनुसार, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच तेल, 1 चम्मच घी।
विधि-
एक कटोरे में आटा, नमक और घी लें और उसमें घिसा हुआ चीज डालें और अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद आटे में लाल मिर्च पाउडर भी डालें और फिर धीरे-धीरे पानी डाल कर आटे को मुलायम सान लें। अब आटे की लोइयां बनाइये और बेल लीजिये। तवा लीजिये और उस पर तेल लगा कर गरम कीजिये और अच्छी तरह से उस पर पराठे को दोनों ओर सेंकिये। अब यह चीज पराठा बच्चे के टिफिन में देने के लिये बिल्कुल तैयार है। वैसे तो इसमें नमक और मिर्च पड़ी ही हुई होती है, लेकिन अगर आपका बच्चा चाहे तो उसे चीज पराठे के साथ में जैम, अंचार या चटनी भी दे सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
