Latest Updates
-
अब WhatsApp पर ही आसानी से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस -
Birthday Special: पड़ोसन को घर से भगा ले गए थे सौरव गांगुली, फिर दोबारा करनी पड़ी थी शादी -
Varalakshmi Vrat 2026: कब रखा जाएगा वरलक्ष्मी व्रत? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
बारिश में बनाएं गर्मागर्म प्याज के पकौड़े और खट्टी-मीठी इमली की चटनी, जानें आसान रेसिपी -
Sawan 2026: 4 या 5? इस बार सावन में पड़ेंगे कितने सोमवार, देखें व्रत की पूरी लिस्ट -
बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाता है जोड़ों और घुटनों का दर्द? जानें इसके पीछे के 5 कारण -
शरीर में दिखने वाले ये 7 लक्षण हो सकते हैं डायबिटीज की शुरुआत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज -
बारिश के कारण बंद हुए त्र्यंबकेश्वर के कपाट, जानें मंदिर के वो 5 रहस्य जो सभी को चौंकाते हैं -
World Chocolate Day: इन 7 लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए चॉकलेट, लिस्ट में आपका नाम तो नहीं -
Global Forgiveness Day Quotes in Hindi: क्षमा दिवस पर कड़वाहट भूलाकर अपनों को लगाएं गले, भेजें ये विचार
नाश्ते में बनाएं चीज़ पाव भाजी डोसा
Veg
oi-Staff
नाश्ते में कई लोग डोसा खाना पसंद करते हैं। आइये आज हम आपको चीज़ पाव भाजी डोसा बनाना सिखाते हैं। इस डोसे में आपको साउथ और नॉर्थ इंडियन दोनों का ही स्वाद मिल जाएगा। ब्रेकफास्ट में अगर तरह तरह का आइटम खाने को मिले तो हमारे बच्चे भी खुश हो जाते हैं। तो अगर आपके बच्चे ब्रेकफास्ट में नखरा करते हैं तो उन्हें यह टेस्टी पाव भाजी वाला डोसा बना कर जरुर खिलाएं। आइये जानते हैं चीज़ पाव भाजी डोसा बनाने की विधि ।
अनियन रवा डोसा रेसिपी
कितने- 4
तैयारी में समय- 25 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट

सामग्री-
- पाव भाजी मसाला- 4 चम्मच
- डोसे का घोल- 1 पैकेट
- तेल- तलने के लिये
- बटर- 2 चम्मच
- प्याज- 1
- हरी शिमला मिर्च- 1
- टमाटर- 1
- हरी मटर- कप
- लहसुन - 1 चम्मच
- सेजवान सॉस- 4 चम्मच
- अमचूर पावडर- 2 चम्मच
- हरी मिर्च पेस्ट- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पेस्ट- 2 चम्मच
- आलू- 1 उबाल कर मसला हुआ
- धनिया पत्ती- मुठ्ठीभर
- चीज- कप घिसी हुई
विधि-
- एक नॉन स्टिक पैन ले कर गरम करें। उस पर डोसे का घोल डाल कर गोलाई में फैलाएं।
- फिर उस पर एक चम्मच घी डाल कर चलाएं।
- जब तक डोसा पक रहा है, तब तक उस पर कटी हुई प्याज, शिमला मिर्च, हरी मटर, कटे टमाटर और चुटकी भर कटी लहसुन डालें।
- इस मिश्रण को डोसे पर मिक्स करें और ऊपर से सेजवान सॉस डालें।
- सब्जियों के पेस्ट को पूरे डोसे पर फैलाएं।
- अब इस पर मसला हुआ आलू और बटर तथा कटी हुई हरी धनिया डालें।
- अब थोड़ा सा पानी छिड़के जिससे की डोसा पैन से ना चिपके।
- फिर थोड़ा सा नमक छिड़के।
- अब गैस बंद कर दें, ऊपर से घिसी हुई चीज डालें।
- अब डोसे को मोड़ दे और सर्व करें।
Comments
Read in English: Cheesy Pav Bhaji Dosa For Breakfast
Read more about: dosa recipe south indian dish breakfast recipe डोसा रेसिपी साउथ इंडियन डिश ब्रेकफास्ट नाश्ता
English summary
Cheesy Pav Bhaji Dosa For Breakfast
Story first published: Wednesday, February 18, 2015, 10:10 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2015



Click it and Unblock the Notifications