Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लंच बॉक्स के लिये बनाएं मसालेदार चिली इडली फ्राई
अगर आप के घर पर नाश्ते के समय कुछ इडलियां बच जाएं तो उन्हें फेकने या फिर यूं ही खाने के बजाए तेल में फ्राई कर के मसालों के साथ पका कर नई डिश बना सकती हैं। आज हम आपको मसालेदार चिली इडली
रेसिपी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसे आपके परिवार वाले बडे़ ही चाव से खाएंगे। आप इन इडलियों को बच्चों के लंच बॉक्स में या खुद भी ऑफिस के लिये ले जा सकती हैं। चिली इडली बनाते वक्त नमक का बड़ी ही सावधानी से प्रयोग करें क्योंकि इडली बनाते वक्त नमक डाला ही जाता है। मसालो की मात्रा आप अपने टेस्ट के अनुसार बढ़ा या घटा सकती हैं। तो चलिये जानते हैं कि इस मसालेदार चिली इडली बनाने की विधि क्या है!
कांचीपुरम इडली: ब्रेकफास्ट रेसिपी
कितने- 2
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट

सामग्री-
इडली- 15
प्याज- 1
शिमला मिर्च- 1
हल्दी- 1/2 चम्मच
टमैटो सॉस- 2 चम्मच
लाल मिर्च पावडर- 1 चम्मच
ग्रीन चिली सॉस- 2 चम्मच
सोया सॉस- 1 चम्मच
हरी मिर्च- 2
कार्न फ्लोर- 2 चम्मच
कडी पत्ता- 1 गुच्छा
धनिया पत्ती- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 4 चम्मच
सामग्री-
- सबसे पहले इडली को बडे़ टुकड़ों में काट लें। फिर प्याज और शिमला मिर्च को भी बड़े टुकड़ों में ही काटें और तैयार रखें।
- अब तवे पर तेल डाल कर गरम करें। उस पर इडली के टुकडे़ रख कर गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें।
- जब सारी इडलियां फ्राई हो जाएं तब उन्हें प्लेट में निकाल कर रख लें।
- अब कढाई में 2 चम्मच तेल गरम करें, उसमें कटी प्याज, स्लाइस की हुई हरी मिर्च, कडी पत्ती डाल कर चलाएं।
- जब प्याज नरम हो जाए तब उसमें कटी हुई शिमला मिर्च डाल कर 2 मिनट तक पकाएं
- अब इसमें सोया सॉस, ग्रीन चिली सॉस, हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर, टमैटो सॉस और स्वादअनुसार नमक डालें।
- कुछ देर में 2 चम्मच पानी डाल कर इसे तब तक पकने दें, जब तक कि यह तेल न छाड़ने लगे।
- इसके बाद इसे फ्राई की हुई इडली डालें।
- एक छोटे से कटोरे में कार्न फ्लोर और 4 चम्मच पानी डाल कर घोल बनाएं। इस घोल को इडली के मिश्रण पर छिड़कते हुए डालें।
- आंच को तेज कर के कार्न फ्लोर को अच्छी तरह से मिश्रण में मिक्स करें, जिससे इडली अच्छी तरह से मसालों से लिपट जाए।
- आखिर में कटी हुई हरी धनिया छिड़के और आंच बंद कर दें। आपकी चिली इडली तैयार है, इसे लंच बाक्स में दें या फिर चाय के साथ खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
