Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्वतंत्रता दिवस पर बनाइये पिंडी छोले और भटूरे
इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर पर बनाइये यह पंजाबी डिश जिसको खा कर लोग यह दिन कभी ना भूलें। यह एक मेनकोर्स डिश है जो कि अगर गरमा गरम खाई जाए तो इसका मजा ही कुछ और होता है। साथ ही अगर इसके साथ आप प्याज, हरी मिर्च और नींबू का सलाद खाएं तो सच मुच मजा ही आ जाएगा। तो देर किस बात की बना डालिये यह जायकेदार पिंडी छोला और भटूरा।

कितने लोगो के लिये- 4
पिंडी छोले सामग्री-
छोले 1½ कप, प्याज 2, टमाटर 2, अदरक 1 चम्मच, लहसुन 1 चम्मच, हरी मिर्च 3, कटी धनिया, धनिया पाउडर 2 चम्मच, जीरा पाउडर 2 चम्मच, हल्दी पाउडर ½ चम्मच, गरम मसाला ½ चम्मच, लाल मिर्च पाउडर, नमक, तेल।
विधि-
छोले को 4 घंटे के लिए भिगो दें। कुकर में पानी के साथ नमक मिला कर उसमें छोले डाल दीजिये और प्रेशर आने तक पकाइये। एक पैन में तेल गरम करें, उसमें प्याज को भूरा होने तक पकाएं, उसमें लहसुन-अदरक पेस्ट और कटी हरी मिर्च डाल कर 5 मिनट तक पकाएं। अब कटे टमाटर, जीरा, धनिया और लाल मिर्च पाउडर डाल कर भून लें। अब इस पैन में उबले हुए छोले डालें, नमक, गरम मसाला और नमक भी डालें। अब पानी सूखने तक अच्छे से पकाएं और जब हो जाए तब धनिया से गार्निश कर दें और भटूरे के साथ परोसे।
भटूरा सामग्री-
मैदा 200 ग्राम, दूध ½ कप, बेकिंग सोडा ½ चम्मच, यीस्ट 1 चम्मच, चीनी 2 चम्मच, नमक स्वादअनुसार, तेल।
विधि-
सारी सामग्रियों को अच्छे से मिला लें, उसमें गरम पानी मिलाएं और ठोस आंटा तैयार कर लें। इस आंटे को 10 मिनट तक के लिए गीले कपड़े से ढंक दें। अब इसकी छोटी-छोटी गोलियां बनाएं और बेल कर डीप फ्राई कर लें। लीजिये तैयार हो गया आपका भटूरा।



Click it and Unblock the Notifications
