देसी आम की लस्‍सी

लस्‍सी एक पारंपरिक पेय है जो कि दही के प्रयोग से बनाई जाती है। इसको पीने से स्‍वाद भी आता है और पेट भी भर जाता है। जैसा की हम जानते हैं कि आम गर्मियों का राजा है तो क्‍यों ना इसे हम लस्‍सी बनाने में ही प्रयोग करें। इस स्वतंत्रता दिवस पर बनाइये यह स्‍पेशल लस्‍सी और जीतिये लोंगो का दिल। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि-

Mango Lassi

सामग्री-

1 कप दही
3 आम
½ चम्‍मच गुलाबजल
3 चम्‍मच चीनी
बरफ के टुकडे

विधि-

आम छीलिये और मध्‍यम आकार में काटिये। दही, चीनी और आम को मिक्‍सर में ब्‍लेंड कीजिये और फिर उसमें बरफ मिलाइये और फिर ब्‍लेंड कीजिये। अब एक ग्‍लास लीजिये और उसमें लस्‍सी को उडेलिये। लीजिये तैयार है आपकी आम की लस्‍सी। इस पर मेवे डालिये और सर्व कीजिये।

Story first published: Tuesday, August 14, 2012, 18:38 [IST]
Desktop Bottom Promotion