Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मसालेदार पनीर टिक्का
पनीर टिक्क काफी पॉपुलर डिश है जिसे हर कोई पसंद करता है। पनीर टिक्का थोडा़ मसालेदार जरुर होगा लेकिन स्वाद में इसका कोई मुकाबला नहीं है। अगर आप स्वंत्रता दिवस पर इस व्यंजन को बना रहें हैं तो इसे तीन रंगो के मेल से बनाइये। जिसके लिये आप प्याज, धनिया और गाजर का प्रयोग कर सकते हैं। जब पनीर टिक्का पक जाए तब इसे प्लेट पर रखिये और इन तीनों सब्जियों से प्लेट सजाइये।

कितने लोंगो के लिये- 4
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
पनीर- 300 ग्राम
प्याज- 2 कटे हुए
शिमला मिर्च- 1 कटा हुआ
बटर- 50 ग्राम
टमौटो प्यूरी- 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच
कस्तूरी मेथी - 2 चम्मच
ताजी क्रीम- 2 चम्मच
हरी धनिया- 1/2 कप
हरी मिर्च- 4 (बीच से कटी हुइ)
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
सबसे पहले पैन में बटर पिघला लें। उसके बाद उसमें टमैटो प्यूरी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और कस्तूरी मेथी मिलाएं। उसके बाद उसमें नमक मिलाएं और 4 मिनट तक के लिये हल्की आंच पर पकने दें। अब फ्रेश क्रीम मिलाएं और ग्रेवी को गाढी होने तक 2-3 मिनट तक के लिये पकाएं। अब ग्रेवी को ठंडा होने दीजिये और फिर पनीर के पीस को उसमें डाल कर मैरीनेट कीजिये। प्याज और शिमला मिर्च भी डाल दीजिये तथा 15 मिनट तक के लिये पकने दीजिये। जब तक पनीर हो रही हो, तब तक आप माइक्रोवेव को 250 डिग्री पर गरम कर लें। उसके बाद लकडी की सींक ले कर उसे बटर से ग्रीस कर दीजिये और उसमें पनीर पीस, प्याज के टुकडे और शिमला मिर्च के टुकडे को लगा दीजिये। ब्रश की मदद से इन पर बटर लगा दीजिये और 10-12 मिनट के लिये ग्रिल्ल कर दीजिये। जब यह पक जाए तब पांच मिनट तक के लिये ऐसे ही रहने दीजिये और फिर सींक को बाहर निकाल लीजिये। लीजिये तैयार हो गया आपका मसालेदार पनीर टिक्का। अब इसे सर्व करने से पहले हरी मिर्च, कटे हुए प्याज और कटी हुइ रही धनिया डालिये।



Click it and Unblock the Notifications
