Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
छोला पालक मसाला
आपने छोले कई तरह से बना कर खाए होगें। क्या आपने कभी पालक के साथ मिला कर छोले का सेवन किया है। इसमे कोई हैरान होने वाली बात नहीं है, आप छोले को पालक के साथ मिला कर बनाइये और देखिये कि यह कितना ज्यादा हेल्दी होता है। छोला पालक मसाला की रेसीपी पंजाब से आई है जिसे आप रोटी या गरमा गरम चावल के साथ खा सकते हैं। आइये जानते हैं कि छोला पालक मसाला बनाया कैसे जाता है क्योंकि जब तक आप इसे पकाएंगी नहीं तब तक आपकी तरीफे कैसे होगीं।
कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 5 घंटा
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
छोले- 250 ग्राम
पालक- 1 गुच्छा
प्याज- 2
अदरक- 2 चम्मच (घिसा)
लहसुन- 4
हरी मिर्च- 2
दालचीनी- 1
जीरा- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
भुना हुआ जीरा पाउडर- 1 चम्मच
इलायची पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 4 चम्मच
पानी- 4 कप
विधि-
- छोले को बनाने से पहले उसे 5 घंटे पहले पानी में भिगो दीजिये। उसके बाद कुकर में दो कप पानी और थोड़ा सा नमक डाल कर उबाल लीजिये।
- जब यह हो जाए तब उसे ठंडा होने के लिये किनारे रख दें।
- पालक को धो कर छोटे टुकड़ों में काट लीजिये।
- अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को पीस कर किनारे रखें।
- अब पैन में तेल गरम करें, उसमें दालचीनी, जीरा डालें और फ्राई करें।
- फिर उसमें प्याज डाल कर भूरा होने तक पकाएं।
- जब प्याज हो जाए तब पैन में टमाटर, धनिया पाउडर, भुना जीरा पाउडर, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डाल कर 5 मिनट तक भूने।
- उसके बाद पालक का तैयार पेस्ट डाल कर 5 मिनट पकाएं। छोले में से पानी छाने और उसे भी पालक के साथ मिक्स कर लें।
- नमक और इलायची पाउडर मिलाइये और कुछ देर तक पकाइये।
- उसके बाद गैस बंद कर दीजिये और सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
