Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है
चटनी पुलाव रेसिपी
Veg
oi-Staff
खाने के समय पुलाव काफी लोग पसंद करते हैं। आप चाहें तो आपभी आराम से पुलाव बना सकती हैं। आज हम आपको चटनी पुलाव बनाना सिखाएंगे जो कि हरी धनिया और पुदीने से की चटनी से तैयार की जाती है।
Pick Best Meals & Go for Holidays/Adventures all Start from Rs.399 Only
इस पुलाव का स्वाद काफी चटकीला होता है जो कि आपको बहुत पसंद आएगा। तो जिस दिन आपका कुछ हट कर खाने का दिल चाहे तो, इस चटनी पुलाव को बनाना बिल्कुल भी ना भूलें।

कितने- 2-3 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 45 मिनट
सामग्री-
- बासमती चावल- 200 ग्राम
- तेल- 2 चम्मच
- प्याज- 50 ग्राम या 1 मध्यम आकार, बारीक कटी
- गाजर- 1 मध्यम, चॉप किया हुआ
- आलू- 2 छोटे आकार के, चॉप किये हुए
- हल्दी- ⅛ चम्मच
- नींबू का रस- 1 चम्मच
- पानी- 1.75 कप
- नमक- स्वादअनुसार
हरी चटनी के लिये
- ताजी हरी धनिया- 40 ग्राम या 1 कप
- पुदीने की पत्ती- 5 ग्राम या ¼ कप
- घिसा नारियल- 2 चम्मच
- लहसुन- 3 या 4
- अदरक- ½ इंच
- हरी मिर्च- 2 य 3
- जीरा- ½ चम्मच
- पानी- 2 या 3 चम्मच
साबुत मसाला
- 1 तेज पत्ता
- 1 इंच दालचीनी
- 2 लौंग
- 2 हरी इलायची
- 3 काली मिर्च
विधि -
- सबसे पहले चावल को धो लें और फिर उसे 30 मिनट के लिये पानी में भिगो कर रख दें।
- 30 मिनट के बाद इसमें से पानी छान लें और इसे किनारे रख दें।
- इसके बाद हरी चटनी बनाएं और किनारे रख दें।
- अब हम एक प्रेशर कुकर लेंगे, उसमें 2 चम्मच तेल गरम करेंगे।
- तेल में गरम मसाले डालेंगे और 2 सेकेंड के लिये चलाएंगे।
- उसके बाद ⅓ कप बारीक कटी प्याज डाल कर मध्यम आंच पर चलाएंगे और इसे गोल्डन ब्राउन करेंगे।
- फिर हरी चटनी डाल कर 1 मिनट तक चलाएंगे।
- उसके बाद सभी कटी सब्जियां मिलाएंगे और 1 मिनट तक पकाएंगे।
- फिर चावल डाल कर मिक्स करेंगे। उसके बाद पानी डाल कर ऊपर से 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएंगे।
- ऊपर से नमक भी मिलाएंगे।
- प्रेशर कुकर को ढंक कर तकरीबन 1 से 2 सीटी लगाएंगे और आंच को मध्यम ही रहने देंगे।
- जब पुलाव तैयार हेा जाए तब कुकर का ढक्कन खोल कर चावल को हल्के से चलाएंगे और प्लेट पर निकालेंगे।
- आपका पुलाव सर्व करने के लिये तैयार है, इसे दही या रायते के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
चटनी पुलाव रेसिपी
Story first published: Monday, April 11, 2016, 14:06 [IST]
Other articles published on Apr 11, 2016
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











