Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
कार्न एंड बींस सैलेड
कुछ ही दिनों में रमजान आने वाले हैं। इस पाक महीने में एक ओर जहां दिनभर के रोजे होते हैं वहीं दूसरी ओर घरों में तरह तरह के स्वादिष्ट पकवान भी बनाए जाते हैं।
अगर आप भी रोजे रख रही हैं, तो इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि रोजे खोलने की शुरुआत कुछ हेल्दी और पौष्टिक आहर से ही करें। जिसके लिये आज हम आपको टेस्टी और सेहत से भरपूर्ण कार्न
READ : रंग बिरंगा वेजिटेबल सैलेड
एंड बींस का सैलेड बनाना सिखाएंगे! इसे बनाने के लिये आपको ढेर सारी बींस और ताजा सब्जियों की आवश्यकता पडेगी। इसे खाने से आपको ढेर सारा प्रोटीन और शक्ती भी मिलेगी।

तो देर किस बात की आइये जानते हैं कार्न एंड बींस सैलेड बनाने की सरल विधि।
कितनेः 2 लोगों के लिये
तैयारी में समयः 18 मिनट
पकाने में समयः 20 मिनट
सामग्रीः
- सफेद लोबियाः 200 ग्राम
- राजमाः 100 ग्राम
- हरी बींसः 100 ग्राम
- स्वीट कार्नः कप
- आलूः 1 उबला हुआ
- गाजरः 1
- मिक्स फ्रूटः 200 ग्राम
- पकाने वाला सोडाः 1 चम्मच
क्रीम सॉस बनाने के लिये सामग्रीः
- क्रीमः 1/2 कप
- मायोनीजः 1/2 कप
- शक्करः 1 चम्मच
- काली मिर्च पावडरः 1/2 चम्मच
- नमकः स्वादअनुसार
क्रीम सॉस बनाने की विधि:
- एक कटोरे में क्रीम, मायोनीज, शक्कर, काली मिर्च पावडर और नमक मिलाइये और किनारे रख दीजिये।
सलाद बनाने की विधि:
- सबसे पहले सभी प्रकार की बींस को पानी में रातभर के लिये भिगो कर रखें और फिर उसमें थोडा सा बेकिंग सोडा डाल कर कुकर में उबाल लें।
- जब बींस पक जाएं तब उसका पानी निकाल दें।
- अब एक कटोरे में उबली हुई बींस, हरी बींस, उबली हुई स्वीट कार्न, उबला आलू, बारीक कटी गाजर और फलों को मिक्स करें।
- उसके बाद इसमें तैयार किया गया क्रीम सॉ डाल कर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- आपका हेल्दी कार्न एंड बींस सैलेड पूरी तरह से तैयार हो चुका है, इसे खाने के लिये सर्व कीजिये।
टिप्सः यह सलाद ठंडा कर के खाने पर ज्यादा स्वादिष्ट लगता है।



Click it and Unblock the Notifications
