Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
नाश्ते में बनाएं कार्न ढोकला
Chats
oi-Staff
डोकला गुजरात का बहुत ही पसंदीदा नाश्ता माना जाता है। आपने बेसन से बना हुआ ढोकला काफी खाया होगा, यह काफी दुकानों में मिलता है। खट्टा मीठा ढोकला हर किसी को पसंद होता है पर क्या आपने कभी कार्न यानी की मकई के आटे से तैयार ढोकला खाया है। यह बहुत ही पोष्टिक और स्वादिष्ट होता है। अगर आप इसे घर पर ट्राई करना चाहती हैं तो यह रेसिपी जरुरी पढे़। आप ब्रेकफास्ट में रूप में यह कार्न ढोकला बना सकती हैं। आइये जानते हैं कार्न ढोकला बनाने की विधि-
कितने- 3-4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
- मकई का आटा- 1कप
- खट्टी दही- 1/2 कप
- स्वीट कार्न के दाने- 1/2 कप
- अदरक पेस्ट- 1/2 चम्मच
- हरी मिर्च पेस्ट- 1/2 चम्मच
- हींग- चुटकीभर
- चीनी- 2 चम्मच
- नींबू रस- 1 चम्मच
- नमक- 1/2 चम्मच
- तेल- 2 चम्मच
- गरम पानी- 1/2 कप
छौंकने के लिये-
- राई- 1 चम्मच
- तिल- 1 चम्मच
- हींग- चुटकीभर
- तेल- 1 चम्मच
- धनिया पत्ती- 1 चम्मच
विधि-
- मकई का आटा, गरम पानी और दही एक साथ मिक्स करें और मुलायम घोल तैयार करें। इसे 30 मिनट तक के लिये किनारे रख दें।
- 30 मिनट के बाद उसमें स्वीट कार्न के दाने, अदरक पेस्ट, हरी मिर्च पेस्ट, हींग, चीनी, नींबू रस, 1 चम्मच तेल और हल्का सा नमक मिलाएं।
- एक कटोरे में तेल लगाएं और उसमें घोल को पलट दें।
- फिर इसे टाइट ढक्कन से बंद कर के कुकर में पानी खौलाएं और उसमें डालें और भाप से इसको पकने दें।
- एक बार हो जाने के बाद इसे कुकर से निकाले और किनारे ठंडा होने के लिये रखें।
- एक पैन में तेल गरम करें, उसमें राई , तिल और हींग डालें और 1 मिनट तक फ्राई करें।
- अब इसे ढोकले पर डालें और गरम गरम सर्व करें। ढोकले को सर्व करने से पहले उस पर कटी हरी धनिया छिड़के।
Comments
English summary
Corn Dhokla Recipe
Story first published: Wednesday, October 9, 2013, 7:03 [IST]
Other articles published on Oct 9, 2013



Click it and Unblock the Notifications