Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
स्वादिष्ट क्रीमी मशरूम मटर करी
मशरूम मटर एक बहुत ही स्वादिष्ट डिश है जिसमें कटे हुए मशरूम और मटर का मेल होता है। इस भारतीय मशरूम व्यंजन में बहुत सारी क्रीम होती है जो इसे बहुत ही स्वादिष्ट और कैलोरी में रिच बनाती है। लेकिन अगर आप इसे लो कैलोरी का बनाना चाहते हैं तो इसमें क्रीम की जगह पर फेंटी हुई दही डाल दीजिये। यह नॉर्थ इंडियन डिश खाने में बिल्कुल भी स्पाइसी नहीं होती इसलिये आइये देखते हैं इस को बनाने की सरल विधि को -

सामग्री-
½ किलो मशरूम
250 ग्राम मटर
2 प्याज (पेस्ट)
1 टमाटर (प्यूरी)
5 हरी मिर्च
1 चुटकी हल्दी पाउडर
1 चम्मच जीरा
2 चम्मच ताजी क्रीम
1 चम्मच बटर
1 चम्मच तेल
नमक स्वादअनुसार
धनिया पत्ती
विधि -
सबस पहले मशरूम को चार भाग में काट लें और उसमें हल्दी पाउडर छिड़क कर मिला कर एक किनारे रख दें। अब प्याज और 3 हरी मिर्च का पेस्ट तैयार करें। उसके बाद टमाटर की प्यूरी अलग से तैयार कर के रख लें। अब एक पैन लेकर उसमें तेल गरम करें, फिर उसमें जीरा और बीच से कटी हुई हरी मिर्च डाल कर चलाएं। अब प्याज वाला पेस्ट डालें और 3 से 4 मिनट तक के लिये हल्की आंच में चलाएं। जब पेस्ट गोल्डन ब्राउन हो जाए तब टमाटर प्यूरी डालें। फिर नमक डालें और तब तक पकाएं जब तक ग्रेवी तेल न छोड़ दे। अब पैन में मशरूम और मटर डालें। एक कप पानी डोल कर ढक्कर ढांक कर पांच मिनट तक पकने दें। जब पानी एक तिहाई हो जाए तब उसमें ताजी क्रीम डालें और दो मिनट तक पकने के बाद उसमें बटर डालें। इस मशरूम मटर में ताजी हरी धनिया छिड़के और गरमा गरम रोटी के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
