Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नए साल पर बनाइये शाही मशरूम
नये साल पर कुछ शाही डिश बनाई जाए तो कैसा रहेगा? शाही मशरूम इस अवसर के लिये बिल्कुल उपयुक्त व्यंजन है। वैसे तो आपने कई प्रकार की मशरूम डिश खाई होगी लेकिन आज हम आपको शाही मशरूम ग्रेवी बनाना सिखाएगे। शाही मशरूम बहुत ही पॉपुलर रेसीपी है जिसे बहुत लोग बडे़ ही चाव से खाते हैं।
इसका क्रीमी और स्पाइसी टेस्ट मानो मुंह में घुल सा जाता है। तो जब भी घर पर कोई पार्टी-शार्टी हो तो इसे बनाना बिल्कुल भी ना भूले। आइये देखते हैं इसे बनाने की विधि को।

सामग्री-
मशरूम- 200 ग्राम
प्याज- 4
टमाटर- 5
अदरक- 4 चम्मच
हरी मिर्च- 4
लाल मिर्च पाउडर- ½ चम्मच
गरम मसाला- ½ चम्मच
चीनी- 1 चम्मच
ताजी क्रीम- 1 कप
काजू- ½ कप
बटर या घी- 3 चम्मच
कटी धनिया- 1 कप
विधि-
1. एक कटोरे में मशरूम को दो टुकडो में काटे। अब एक पैन में बटर गरम करें और उसमें कटी हुई प्याज भूरा होने तक के लिये भूने।
2. अब उसमें कटी अदरक, हरी मिर्च और कटे टमाटर डाले और भूने। अब इस मिश्रण को एक कटोरे में पलट लें और जब यह ठंडा हो जाए तब इसे मिक्सर में पीस लें तथा बारीक पेस्ट बना लें।
3. अब एक दूसरा पैन ले और उसमें इस पेस्ट को 2 मिनट के लिये भूने।
4. फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, काजू पाउडर और चीनी डाल कर ग्रेवी तैयार करें।
5. अब इस ग्रेवी में कटे हुए मशरूम डाले और हल्की आंच पर 10 मिनट के लिये पकाएं। जब ग्रेवी तैयार हो जाए तब इसमें क्रीम डाले और 2 मिनट के लिये पकाए।
6. आपकी क्रीमी शाही मशरूम सब्जी तैयार है, इसे गरमा-गरम रोटी के साथ परोसिये।



Click it and Unblock the Notifications
