Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्रिस्प करेला फ्राई रेसिपी
Veg
oi-Staff
क्या आपको कुछ चटपटा खाने का मन है? अगर हां, तो आप क्रिस्पी करेले के फ्राई चिप्स बनाइये। यह क्रिस्प करेले मधुमेह रोगियों के लिये वरदान साबित हो सकते हैं। यह खाने में बिल्कुल भी कडुए नहीं लगते। अगर आपके बच्चे करेला नहीं खाते हैं तो उन्हें इस विधि से तैयार फ्राई और क्रिस्प करेले बना कर खिलाइये। इसे बनाने से पहले नमक और हल्दी डाल कर मैरीनेट करना होगा। फिर इसे चटपटे मसालों के साथ मिक्स कर के तेल में फाई कर देना होगा। यह बहुत ही टेस्टी होते हैं, चलिये जानते हैं इसकी विधि। चटपटे और कुरकुरे कहटल के चिप्स
कितने- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- करेला- 6, गोलाई में कटा
- चना दाल- 1 चम्मच
- जीरा- 1/2 चम्मच
- राई- 1/2 चम्मच
- कडी पत्ती- 7-8
- सूखी लाल मिर्च- 3
- लहसुन- 5
- नारियल- 1/2 कप
- हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल- तलने के लिये
- तेल- 2 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले स्लाइस किये हुए करेले के पीस को हल्दी पावडर और नमक डाल कर 15 मिनट के लिये मैरीनेट कर लें। और किनारे रख दें।
- एक कढाई में तेल गरम करें और उसमें करेले को मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें।
- अब इसे एक प्लेट में निकालें।
- अब एक मिक्सी में घिसा नारियल, लहसुन की कलियां और लाल मिर्च पाउडर को एक साथ बारीक पाउडर में पीस लें।
- अब एक पैन में 2 चम्मच तेल गरम करें, उसमें जीरा, चना दाल, राई, सूखी लाल मिर्च, करी पत्ती डाल कर फ्राई करें।
- अब इस पैन में नारियल का पिसा मिश्रण डालें और अच्छे से मिक्स करें।
- फिर इसमें नमक डालें और मिलाएं।
- एक बार हो जाए तब इसमें करेला डालें और मिक्स करें।
Comments
English summary
Crispy Karela Fry Recipe With Coconut
Story first published: Tuesday, May 27, 2014, 11:28 [IST]
Other articles published on May 27, 2014



Click it and Unblock the Notifications
