Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
टेस्टी क्रिस्पी स्पाइसी पनीर रेसिपी
Veg
oi-Staff
क्रिस्पी पनीर एक स्पाइसी स्टार्टर है, जो घर पर हर किसी को पसंद आएगी। अगर आप पनीर की तरह-तरह रेसिपी बनाने की शौकीन हैं तो, यह क्रिस्पी एंड स्पाइसी पनीर झट से बना सकती हैं।
बारिश के मौसम में तो इसका क्या कहना। शाम के समय भी आप क्रिस्पी पनीर को चाय या कॉफी के साथ सर्व कर सकती हैं। इसे बनाने के लिये आपको ज्यादा महनत नहीं करनी पड़ेगी।
READ: पनीर की 11 स्वादिष्ट रेसीपी
घर पर जितने मसाले हैं, उनका प्रयोग कर के आप इस स्पाइसी क्रिस्पी पनीर को बना सकती हैं। आइये जानते हैं इस सिंपल सी डिश को बनाने की विधि।

कितने- 2
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- क्यूब में कटी पनीर- 200 ग्राम
- बेसन - ¾ कप
- घिसी अदरक - 1 चम्मच
- घिसी लहसुन - 1 चम्मच
- कश्मीरी मिर्च पावडर - ¾ चम्मच
- स्वादअनुसार नमक
- जीरा पावडर - ¼ चम्मच
- फ्राई करने के लिये तेल
- हल्दी पावडर - ¼ tsp
- चुटकीभर बेकिंग सोडा
- धनिया पत्ती- 1 चम्मच
विधि -
- केवल पनीर को छोड़ कर बाकी की सभी सामग्रियों को हल्का सा पानी मिक्स कर के पेस्ट बना कर तैयार कर लें।
- पनीर को थोड़े से लंबे आकार में काटें।
- एक पैन में तेल गरम करें। फिर पनीर को इस तैयार पेस्ट में डुबा कर अच्छी तहर से लपेटें और फिर गरम तेल में डीप फ्राई कर लें।
- जब यह क्रिस्पी हो जाए तब इसे प्लेट पर निकाल लें।
- इसे सर्व करने के लिये पनीर पर हरी मिर्च और धनिया काट कर छिड़के।
Comments
English summary
Crispy Spicy Paneer Recipe
Story first published: Tuesday, August 4, 2015, 12:29 [IST]
Other articles published on Aug 4, 2015



Click it and Unblock the Notifications
