Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
ब्रेकफास्ट में बनाइये पालक कचौड़ी
Veg
oi-Staff
सुबह के नाश्ते में पालक सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन जब आप पालक की कचौड़ी खाएंगे तो आपको इसके स्वाद का अंदाजा आएगा। आप यकीन मानिये कि आप केवल एक पर ही नहीं टिकेगें बल्कि एक से चार कर के ही मानेगें। कचौड़ी एक बहुत ही जाना माना स्नैक्स आइटम है जिसे चाय या कॉफी के साथ खाया जाता है। इसे बनाना भी कोई कठिन काम नहीं है और न ही इसको बनाने के लिये ज्यादा सामग्री की ही जरुरत पड़ती है। तो आइये देखते हैं क्रिस्पी पालक पकौड़ी बनाने की विधि को-
कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
पालक- 1 गुच्छा
गेहूं का आटा- 2 कप
अदरक- 1 चम्मच
अजवाइन- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- तलने के लिये
पानी- 2 कप
विधि-
- सबसे पहले पालक को धो कर आधा कप पानी गरम करें और उसमें पालक की पत्तियों को डाल कर हल्की आंच पर 5 मिनट के लिये उबालें।
- जब यह हो जाए तब पानी छान कर पालक का पेस्ट बना लीजिये।
- अब गेहूं का आटा ले कर उसमें अदरक, नमक, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और पालक का पेस्ट डाल कर आटा तैयार कर लीजिये। पानी की जरुरत हो तो वह भी मिलाएं।
- अब आटे की गोली बनाएं और कढाई में तेल गरम करें।
- आटे को हल्का सा दबा लें और जब तेल गरम हो जाए तब उसे फ्राई कर लें।
- इसे भूरा तले और बाद में नैप्किन पर निकाल कर रखें और बाद में चटनी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Crispy Spinach Kachori | ब्रेकफास्ट में बनाइये पालक कचौड़ी
Story first published: Tuesday, May 28, 2013, 9:31 [IST]
Other articles published on May 28, 2013



Click it and Unblock the Notifications
