Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
कुकंबर और टमैटो सैलेड
गर्मी के दिना में अगर ब्रेकफास्ट हल्का रहे तो अच्छा है। इन दिनों खीरा खाना सबसे बेहतर होता है क्योंकि इसमें बहुत सारा पानी होता है। खीरे मे बिल्कुल भी कैलोरी नहीं होती इसलिये यह मोटापा भी नहीं बढाता। इसमें विटामिन ए, सी, के और बी पाया जाता है। खीरा खाने से शरीर की सारी गंदगी बाहर निकल जाती है और पेट साफ हो जाता है। कुकुंबर सैलेड के साथ अगर थोड़े से टमाटर के पीस मिला लिये जाएं तो स्वाद में दुगुना मजा आ जाता है। आइये जानते हैं कुकुंबर और टमैटो सैलेड बनाया कैसे जाता है।

सामग्री-
टमाटर- 1 स्लाइस
साबुत काली मिर्च- स्वादअनुसार (कुंची हुई)
पुदीना- 1 डंठल
नींबू- 1
ऑलिव ऑयल- जरा सा
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
सबसे पहले पुदीने, काली मिर्च और नमक को नींबू के रस में मिक्स करें। फिर स्लाइस किया हुआ खीरा और टमाटर अलग कटोरे में मिलाएं। इसमें नींबू का रस और ऑलिव ऑयल डालें। फिर सारी सामग्रियों को एक साथ मिक्स करें और सर्व करें। आप चाहे तो इसमें घिसी हुई चीज भी डाल सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
