Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
दही बैंगन: ऐसा स्वाद जो कभी ना भूले
यह एक आसान रेसीपी है जिसे आप आराम से घर पर ही बना सकते हैं। बैंगन की सबसे अच्छी बात यह होती है कि इसको बनाने के लिये ज्यादा मसालों की जरुरत नहीं पड़ती। इसी तरह से अगर आपको बैंगन की कोई स्पशल रेसीपी बनानी हो तो आप दही बैंगन बनाइये, जिसमें मसालेदार दही तले हुए बैंगनों पर डाली जाती है। तो आइये देखते हैं दही बैंगन को बनाने की विधि को।

लोगों के लिये - 4
पाकने का समय- 10-15 मिनट
सामग्री-
बैगन- 7-8 छोटे साइज में
हल्दी पाउडर- 1-2 चम्मच
प्याज पेस्ट- 2-3 चम्मच
अदरक लहसुन पेस्ट- 1½ चम्मच
हरी मिर्च- 2-3
लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
धनिया पाउडर- ½ चम्मच
धनिया पत्ती- ½ कप
तेल- 1 कप
नमक- स्वादअनुसार
दही- 1-2 कप
विधि-
1. बैगन को लीजिये और उन्हें बीच से दो टुकडो़ में काट लीजिये। उसके बाद उन टुकडो़ को 1 चम्मच हल्दी पाउडर, चीनी और नमक के साथ लपेट दीजिये।
2. एक पैन लीजिये, उसमें ¾ कप तेल डालिये और जब वह गरम हो जाए तब उसमें इन बैगन के टुकडो़ को तल लीजिये और एक किनारे निकाल कर रख दीजिये।
3. अब पैन में प्याज का पेस्ट, अदरक लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डज्ञल कर चलाएं और फिर नमक डाल दें।
4. अब लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और बचा हुआ हल्दी पाउडर डालें और हल्की आंच पर 2-3 मिनट के लिये पकाएं। अब पैन में दही उडेल दें और उसके साथ सारे मसालों को मिक्स कर दें।
5. अब एक प्लेट में तले हुए बैगनों को रखें और उसके ऊपर मसालेदार दही के मिश्रण को पलट दें, आपका कर्ड बैगन तैयार है, इसे कटी हरी धनिया से सजाएं और परोसे



Click it and Unblock the Notifications
