Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
व्रत में जरुर बनाएं दही अरबी
Veg
oi-Staff
आज हमारे पास नवरात्र के व्रत के लिये कुछ खास रेसिपी है। यह रेसिपी दही अरबी है जो कि खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। अगर आपको अपनी हेल्थ की चिंता है तो दही से तैयार अरबी को जरुर बनाएं। अरबी एक ऐसी सब्जी है जिसे खाते ही शरीर में तुरंत ही एनर्जी आ जाती है। यह डिश दही की सहायता से तैयार की जाती है और यह शरीर को ठन्डक पहुंचाने में भी मदद करती है। हेल्दी होने के साथ साथ यह खट्टी डिश खाने में भी बहुत टेस्टी लगती है। आइये जानते हैं दही अरबी को बनाने की विधि।

कितने- 3
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
RECIPE: नारियल पूरन पोली
सामग्री-
- अरबी- 250 ग्राम
- पतली दही- 3 कप
- अजवाइन- 1 चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
- अमचूर पाउडर- 1 चम्मच
- सेंधा नमक- स्वादअनुसार
- तेल- 2 चम्मच
- पानी- 1 कप
विधि-
- अरबी को अच्छी तरह से धो कर उसे प्रेशर कुकर में पानी डाल कर 2 सीटी आने तक पका लें।
- एक बार जब वह पक जाए तब सीटी निकाल कर अरबी को बाहर निकाल लें और ठंडा हो जाने के बाद उसे छील कर काट लें।
- कढाई में तेल गरम करें, उसमें अजवाइन डालें।
- आंच को धीमा रखें, उसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, धनिया पाउडर डाल कर 3 मिनट तक फ्राई करें।
- फिर इसमें कटी हुई अरबी डालें और मिक्स करें।
- जब अरबी गोल्डन ब्राउन हो जाए तब उसमें 1 कप पानी और सेंधा नमक डालें।
- फिर इसमें पतली दही मिला कर मिक्स करें।
- ग्रेवी को उबलने दें और आंच को धीमा कर के 10 मिनट तक पकाएं।
- एक बार हो जाने के बाद आंच बंद कर दें।
- आपकी दही अरबी तैयार है, इसे तुरंत ही कुट्टू के पराठे के साथ सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Dahi Arbi Recipe For Navratri
Story first published: Thursday, April 3, 2014, 12:41 [IST]
Other articles published on Apr 3, 2014



Click it and Unblock the Notifications
