Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
महमानों को खिलाएं दही के कबाब
आपने कबाब तो बहुत प्रकार के खाएं होगें पर दही के इस्तमाल से बने कबाबों का तो कहना ही क्या। अगर घर पर महमान आ जाएं और आपको झटपट कुछ टेस्टी बनाना हो तो उन्हें दही के कबाब जरुर बना कर खिलाएं। यह बिल्कुल भी मासालेदार नहीं होता तथा खाने में हल्का और पेट भरने वाला होता है। चलिए जानते हैं इसको बनाने की विधी-

सामग्री-
1.2 लीटर दही, 100 ग्राम ग्रेटेड पनीर, 40 ग्राम कसा हुआ प्याज़, 30 ग्राम कसा हुआ अदरक, 10 ग्राम हरा धनिया, कार्नफ्लोर, 30 ग्राम काजू पिसा हुआ, 30 ग्राम कटे हुए किशमिश, 4 ग्राम काली मिर्च पाउडर, 4 ग्राम इलायची पाउडर, नमक स्वादअनुसार, तेल तलने के लिए।
विधी-
दही को दो घंटे के लिए बाहर रख दें। एक पैन में तेल गरम करके प्याज़ और अदरक को तब तक फ्राई करें जब तक वह अच्छे से पक न जाए। धीरे-धीरे उसमें सारी सामग्रियों को मिला कर अच्छे से पका लें और ठंडा कर के उसमें दही डालें और टिक्की बना लें। जब टिक्की बन जाए तब उसको तेल में सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें। अब आपके दही कबाब तैयार हैं, इसको महमानों के सामने हरी चटनी के साथ परोसें।



Click it and Unblock the Notifications