Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नान के साथ खाइये दाल बुखारा
किसी भी रेस्ट्रॉन्ट में जाइये तो वहां पर आपको दाल बुखारा जरुर मिल जाएगा। कुछ लोग होते हैं जिन्हें यह नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो देर किस बात की अभी नोट कीजिये दाल बुखारा की रेसीपी। अब आपको दाल बुखारा किसी रेस्ट्रॉन्ट में खाने की जरुरत नहीं है क्योंकि आज के बाद आप इसे अपने घर पर ही बनाएंगे। जी हां, दाल बुखारा की रेसीपी बहुत ही आसान है और अगर इसमें घर की क्रीम और मसाले डालेगें तो यह स्वाद में और भी निखर के आएगी।
यह दाल देखने में बिल्कुल ही दाल मखनी की तरह लगती है क्योंकि इसमें भी काली उड़द पड़ती है। तो अगर आप रोज वही बोरिंग अरहर की दाल खा कर थक चुके हैं तो, आज दोपहर के खाने में दाल बुखारा बनाना मत भूलियेगा।

कितने लोगों के लिये- 5 मिनट
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट
सामग्री-
काली उड़द दाल- 2 कप
जीरा- 1 चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
टमाटर- 1
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
हींग- 1 चुटकी
कस्तूरी मेथी या मेथी की पत्ती- 1 चम्मच
बटर- 2 चम्मच
ताजी क्रीम- 2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- दड़द की दाल को पानी में रातभर के लिये भिगो दीजिये और सुबह उसे 3 कप साफ पानी में उबाल लीजिये।
- जब दाल पक जाए तब उसे किसी चम्मच से हल्का सा पीस लीजिये और पेस्ट बना लीजिये।
- एक फ्राइंग पैन में बटर पिघलाइये, उसके बाद उसमें जीरा, हींग और 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर डाल कर चलाइये।
- फिर अदकर-लहसुन पेस्ट डाल कर मध्यम आंच पर पकाइये।
- अब कटे हुए टमाटर और नमक डाल कर आंच को धीमा कर दीजिये और 5 मिनट तक पकाइये।
- जब टमाटर गल जाएं तब उसमें मेथी के पत्ते काट की डालिये और मिक्स कीजिये।
- अब पैन में मैश की हुई दाल डालिये और फिर उसमें क्रीम डालिये और तक तक पकाइये जब तक कि बटर दाल के ऊपर तैरने न लगे।
- दाल बुखारा तैयार है, इसे नान या रोटी के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
