Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
स्वादिष्ट दाल मुसल्लम
Veg
oi-Staff
दाल एक ऐसा आइटम है जिसे हम अपने खाने की मेन्यू से अलग नहीं कर सकते। दाल को हम रोज चावल और रोटी के साथ खाते हैं, इसके बिना हमारा भोजन कभी पूरा नहीं होता। दाल मुसल्लम इसी तरह एक टेस्टी दाल है जो हर किसी को खाना चाहिये। इसे बनाने के लिये दही, बटर और मसालों का प्रयोग होता है।
जब यह बन कर तैयार होती है तब इसका क्रीमी टेक्सचर देखने लायक होता है। दाल मुसल्लम में तड़का भी गजब का लगता है, इसलिये कुछ सोचे बिना ही आप इसे ट्राई कीजिये।
कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
तूअर दाल- 2 कप
प्याज- 1
टमाटर- 1
दही- 2 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
बटर- 1 कप
जीरा- 1 चम्मच
हरी मिर्च- 2
लहसुन- 2 कलियां
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- एक प्रेशर कुकर में बटर गरम करें, उसमे कटी प्याज डाल कर मध्यम आंच पर पकाएं।
- फिर जब प्याज पक जाए तब टमाटर, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डाल कर पकाएं।
- दाल को साफ कर के प्रेशर कुकर में डालें साथ में पानी और नमक डालें और 3 सीटी आने तक पकाएं।
- जब दाल हो जाए तब आंच बंद कर दें और दाल की सीटी निकलने दें।
- जब दाल ठंडी हो जाए तब उसमें दही मिलाएं।
- फिर उसमें गरम मसाला मिलाएं और किनारे रख दें।
- अब पैन में बटर गरम करें, उसमें जीरा, लहसुन और हरी मिर्च काट कर डालें और भूनें।
- अब इस छौंक को दाल के साथ मिक्स करें और सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications

