Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
स्वादिष्ट दाल नवाबी
घर पर कभी तीज-त्योहार हो या फिर मेहमानों को दावत देनी हो, तो पनीर या छोला बनाने से अच्छा है कि आप दाल नवाबी बनाएं। यह बिल्कुल आम दाल की ही तरह बनती है, जो खाने में तो टेस्टी लगती ही है साथ में पौष्टिक भी होती है। चालिये जानते हैं दाल नवाबी को बनाने की सरल विधि-

सामग्री-
कप काली उड़द की दाल धुली, 1/2 कप चना दाल, 1/2 कप लाल राजमा, 1 टुकड़ा अदरक, 4 प्याज, 7-8 लहसुन की कलियों, 6 टमाटर, कुछ इमली, 2 मिर्च हरी मिर्च, कुछ धनिया पत्तियों, 50 ग्राम पनीर, 1/2 कप दही,1 कप क्रीम, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच जीरा, 2 चम्मच नमक, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर, 2 चम्मच चीनी, 4 चम्मच घी
विधि-
6-7 घंटे के लिए एक कंटेनर में दाल और राजमा भिगोएं। अदरक, लहसुन की कलियों और प्याज को पीस लें। हरी मिर्च और टमाटर को काट लें। उसके बाद इमली को पानी में आधे घंटे के लिये भिगो कर छान लें। सभी दालों को हल्दी और नमक के साथ प्रेशर कुकर में उबालें। एक पैन में पनीर तल कर निकाल लें। उसी पैन में घी गरम करें और जीरा डाल कर भून लें और फिर प्याज का पेस्ट डाल कर तल लें। फिर उसमें टमाटर डालें और कुछ सेकेंड के लिये भून लेने के बाद उसमें दही डालें और लगातार चलाएं। फिर नमक लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, चीनी और इमली डाल कर एक मिनट के लिए चलाएं। फिर थोडी सी क्रीम डालें और थोडी देर के लिये और चलाएं। अन्त में सभी उबली दालों और पनीर के टुकड़ों को एक साथ डाल कर पांच 5 मिनट के लिए मिला कर चलाएं। अब आंच से पैन को उतार दें और धनिया की पत्तियों से गार्निश कर गर्म सेर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
