Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
दाल पालक तड़का बनाने की विधि
Veg
oi-Staff
पालक एक ऐसी हरी साग है जिसे नियमित खाने से शरीर में रक्त कि कमी दूर होती है। पालक में आयरन, विटामिन, रेशा, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। अच्छा होगा कि आप पालक को अपनी डाइट में नियमित शामिल करें। इसलिये आज हम आपको पालक दाल तड़का बनाना सिखा रहे हैं। यह एक तुरंत पकने वाली और सिंपल रेसिपी है, जिसमें पीली मूंग की दाल पड़ती है। इस दाल में आपको काफी सारा प्रोटीन, फाइबर और आयरन मिलेगा। इसके साथ अदरक लहसुन का तड़का लगाने पर इस दाल में और भी स्वाद भर जाता है। अगर इस पालक दाल रेसिपी को जीरा राइस या प्लेन राइस के साथ भी सर्व किया जाए तो भी यह कॉी टेस्टी लगती है। आइये जानते हैं कि यह पालक दाल तड़का कैसे बनाई जाती है।
मेथी दाल रेसीपी

कितने- 2 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट
सामग्री-
- मूंग दाल- 1 कप
- पालक- 1 1/2 कप
- टमाटर- 1/2 कप
- घी- 1 चम्मच
- दालचीनी- 1/2 इंच पीस
- राई- 1 चम्मच
- जीरा- 1 चम्मच
- हींग- 1/2 चम्मच
- लौंग- 2 पीस
- तेज पत्ता- 1 पीस
- अदरक- 1 चम्मच पेस्ट
- हरी मिर्च- 1/2 चम्मच
- लहसुन - 1 1/2 चम्मच पेस्ट
- लाल मिर्च पावडर- 1/2 चम्मच
- धनिया पावडर- 1 1/2 चम्मच
- गरम मसाला - 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- सबसे पहले पीली मूंग दाल को धो लें, फिर उसे 10 मिनट के लिये पानी में भिगो दें।
- साथ में पालक के पत्तो को भी धो कर बारीक पीस में काट लें।
- एक प्रेशर कुकर में 1 चम्मच घी गरम करें। फिर उसमें हींग, राई, जीरा, लौंग और दालचीनी डाल कर चलाएं।
- जब तड़का अच्छी तरह से लग जाए तब उसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च बारीक काट कर डालें।
- जब लहसुन और अदरक का कच्चापन निकल जाए तब उसमें बारीक कटी प्याज डाल कर पकाएं।
- इसके बाद इसमें कटे हुए टमाटर डाल कर गलने तक चलाएं।
- अब बाकी के बचे हुए मसाले जैसे, लाल मिर्च पावडर, गरम मसाला पावडर, धनिया पावडर और हल्दी पावडर डालें।
- पालक की दाल में नमक और आधा नींबू निचोड़ कर डालें।
- अब इसमें कटी हुई पालक डाल कर मिक्स करें।
- कुछ देर के बाद इसमें पीली मूंग की दाल डालें।
- अब इसमें पानी डाल कर प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद कर दें और इसे 10 मिनट तक पकने दें।
- जब दाल पक जाए तब इसे जीरा राइस के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Dal Palak Tadka Recipe
Story first published: Saturday, November 15, 2014, 14:05 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2014



Click it and Unblock the Notifications