Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
होली पर बनाना ना भूलें स्वादिष्ट दाल पूड़ी
Veg
oi-Staff
होली पर घर की महिलाएं तरह-तरह के पकवान बनाती हैं, जिसमें पूड़ी-कचौड़ी आदि तो बननी ही है। आज हम आपको स्वादिष्ट दाल पूड़ी बनाना सिखाएंगे जिसमें मूंग की दाल भरावन के रूप मे प्रयोग होती है।
दाल की पूडियां कई तहर से बनाई जा सकती है, जैसे दाल को पीस कर आटे के साथ ही मिक्स कर के बनाएं या फिर दाल की पिठ्ठी भर कर पूड़ी बनाएं।
हम आशा करते हैं कि आपको हमारी बताई हुई यह दाल पूड़ी रेसिपी काफी पसंद आएगी। अब आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि-

कितनी- 18 पूरियां
आटे के लिये
- 1-1/2 कप मैदा
- 1-1/2 कप तेल
- 1/4 चम्मच नमक
- 1/2 कप पानी
भरावन के लिये
- 1/2 मूंग दाल (4 घंटे भिगोई हुई)
- 1 चम्मच अदरक
- 1 चम्मच हरी मिर्च
- 1/2 चम्मच नमक
- 1 चम्मच सौंफ
- 1/2 चम्मच जीरा
- 1/2 चम्मच अमचूर
- 1/8 चम्मच हींग
- 2 चम्मच तेल
आटा गूथने की विधि -
एक कटोरे में आटा, नमक और तेल मिलाती जाएं और आटे को गूथती जाएं। फिर उसमें धीरे धीरे पानी मिलाएं और मुलायम आटा तैयार करें। फिर आटे को किसी कपड़े से ढांक कर 15 मिनट तक के लिये रख दें।
भरावन की विधि-
- मूंग दाल को मिक्सर में पानी, अदरक और हरी मिर्च डाल कर महीन पीसें।
- जब दाल पिस जाए तब उसमें सौंफ, जीरा, हींग और अमचूर मिलाएं।
- अब एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें, फिर समें दाल का पेस्ट डालें और लगातार चलाते हुए मुलायम होने तक पकाएं। इसके लिये 2 मिनट लगेंगे।
- फिर इसे आंच से उतार कर ठंडा होने के लिये रख दें।
दाल पूरी कैसे बनाएं?
- आटे को दो मिनट के लिये गूथ कर नरम बना लें, फिर उसी 18 लोइयां तोड़ लें।
- अब एक लोई को उठाइये और उसे हल्का बेल कर उसके अंदर 1 चम्मच दाल का मिश्रण भर लीजिये।
- उसके बाद दाल के मिश्रण को अंदर बंद कर के पूडी को बेल कर रख लें।
- कढ़ाई में तेल गरम करें और जब 2-3 दाल पूरी बन कर तैया हो जाए, तब इन्हें अच्छी तरह से तल लें।
- इसी तरह से सारी पूरियां तैयार कर लें।
Comments
English summary
होली पर बनाना ना भूलें स्वादिष्ट दाल पूड़ी
Story first published: Thursday, March 24, 2016, 13:15 [IST]
Other articles published on Mar 24, 2016



Click it and Unblock the Notifications
