Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
स्पेशल दाल सब्जी
दाल सब्जी एक ऐसी दाल है जिसमें मूंग की दाल के साथ कई प्रकार की सब्जियां मिली होती हैं। इसमे सब्जियों के रूप में लौकी, कद्दू, आलू और गाजर आदि मिला सकती हैं। यह दाल आप गरमा गरम चावल और घी के साथ परोस सकती हैं।
यह दाल सब्जी आपको दाल का भी मजा देगी और सब्जी का भी। आइये जानते हैं इसे पकाने की सबसे सरल विधि

सामग्री-
1 कप मूंग दाल
1 - 2 प्याज
1 चम्मच सौंफ
1 आलू
1 गाजर
1 कप लौकी
¼ किलो कद्दू
10-15 बींस
1 चम्मच गुड
1 चम्मच हरी मिर्च पेस्ट
1 चम्मच अदरक पेस्ट
1 चम्मच चिली पाउडर
1 चम्मच राई
1 चम्मच हींग
1 चम्मच तेल
नमक स्वादअनुसार
विधि-
मूंग को पानी में धोइये और 10 मिनट के लिये भिगो कर रख दीजिये। सभी सब्जियों को काट लीजिये। उसके बाद भिगोई हुई मूंग को सभी सब्जियों और हल्दी के साथ उबाल लीजिये। अब एक कढाई लीजिये, उसमें तेल गरम कीजिये, फिर उसमें जीरा, राई, सौंफ और हींग डालिये। जब यह तड़कने लगे तब इसमें कटे हुए प्याज डाल कर भूरा होने तक भूनिये। उसके बाद इसमें हरी मिर्च का पेस्ट और अदरक पेस्ट मिलाइये और चलाइये। कढाई को आंच से उतारिये और उसमें चिली पाउडर डाल कर चलाइये। अब आपका तड़का तैयार हो चुका है, इसे पकी हुई मूंग दाल के साथ मिला दीजिये। इसके बाद इसमें गुड और नमक मिला कर पेश कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
