Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्वादिष्ट दरबारी दाल
यह एक शाही व्यंजन है, जिसमें कई सारी सब्जियां जैसे, कद्दू, बेबी कार्न और प्याज डाले जाते हैं। कई सारी सब्जियों के मेल से बनी यह दाल खाने में बहुत ही लाजवाब लगती है। दरबारी दाल का स्वाद बढाने के लिये इसमें घिसा हुआ नारिल और अदरक-लहसुन पेस्ट डाला जाता है। तो देर किस बात की आज शाम खाने में यह दाल जरुर बनाएं और अपने परिवार वालों का दिल जीत लें। आइये जानते हैं इसकी विधि।
कितने लोगों के लिये- 6
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
1/2 कप तूअर दाल
1/2 कप मसूर दाल
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1 कप कटी हुई लौकी
1/2 कप कटे कद्दू
1/2 कप बेबी कार्न
2 कटी हरी मिर्च
1 कप कटे टमाटर
1/2 कप कटी प्याज
2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
2 चम्मच घिसा नारियल
2 चम्मच धनिया और जीरा पाउडर
1 चम्मच मिर्च पाउडर
1 चम्मच गरम मसाला
3 चम्मच तेल
1/2 कप कटी हरी धनिया
विधि-
सबसे पहले दाल को अच्छी प्रकार से धो लीजिये और पानी में 30 मिनट के लिये भिगो दीजिये। 30 मिनट बाद दाल को 3 कप पानी, हल्दी पाउडर और नमक मिला कर प्रेशर कुकर में पकने के लिये चढा दीजिये। जब दाल तैयार हो जाए तब उसे उतार कर कल्छुल से मैश कर दीजिये और एक किनारे रख दीजिये।
अब एक पैन लीजिये, उसमें हल्का तेल डालिये और गरम कर के उसमें बारीक कटा प्याज डाल कर भूनिये। उसके बाद टमाटर, अदरक-लहसुन पेस्ट, घिसा नारियल, धनिया-जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालिये तथा 2-3 मिनट के लिये भूनिये।
अब उसी पैन में कद्दू, बेबी कार्न, हरी मिर्च, पकी दाल और 1 कप पानी डालिये तथा उसे अच्छी प्रकार से गाढी होने तक उबालिये। जब दाल तैयार हो जाए तब उसमें कटी हुई हरी धनिया डालिये और गरमा-गरम सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
