Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
आसानी से सीखिये भरवां शिमला मिर्च बनाना
भरवां शिमला मिर्च काफी टेस्टी होती है। भारत में तो यह हर घर में बनाई जाती है। इसके अंदर आप अपने मन पसंद की कई चीजे जैसे पनीर या आलू कुछ भी भर सकती हैं। शिमला मिर्च हर किसी को खानी चाहिये क्योंकि यह हमारी इम्मयूनिटी को बढाती है, बीमारियों से लड़ती है और वजन कम करने में भी सहायक होती है।
READ MORE: शिमला मिर्च खाने के फायदे
आज हम आपको स्टेप बाई स्टेप भरवां शिमला मिर्च बनाना सिखाएंगे। आप चाहें तो इसे गरम गरम पराठे के साथ सर्व करें या फिर दाल-चावल के साथ। एक बात का ध्यान रखें कि इस रेसिपी में काफी ज्यादा तेल की आवश्यकता पड़ती है, इसलिये अगर आप ऑलिव ऑइल का प्रयोग कर सकती हैं, तो उसका यूज़ करें।

स्टेप बाई स्टेप
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
हरी शिमला मिर्च- 5
उबले आलू- 5
मटर-1 कप उबली
तेल- 4 चम्मच

सामग्री-
जीरा- 1 चम्मच
राई- चम्मच
प्याज- 1 कटी हुई
हरी मिर्च- 2 बारीक कटी

सामग्री-
जीरा पावडर- 1 चम्मच
धनिया पावडर- 1 चम्मच
हल्दी- चम्मच
मिर्च पावडर- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार

विधि- स्टेप 1
एक पैन में एक चम्मच तेल डालें, जब वह गरह हो जाए तब उसमें जीरा डालें।

स्टेप 2
उकसे बाद इसमें प्याज डाल कर गोल्डन ब्राउन करें।

स्टेप 3
प्याज जब गोल्डन ब्राउन हो जाए तब उसमें कटी हुई हरी मिर्च डालें।

स्टेप 4
इसके बाद पैन में उबली हुई आलू को मसल कर डालें। ऊपर से जीरा पावडर, धनिया पावडर और नमक डालें।

स्टेप 5
इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिक्स करें।

भरावन की विधि- स्टेप 1
जब आलू का मिश्रण ठंडा होने लगे तब उसे शिमला मिर्च के अंदर चम्मच या उंगली से भरें। उसके बाद गैस पर पैन चढाएं।

स्टेप 2
पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें। भरी हुई शिमला मिर्चे रखें और इसे पकने दें।

स्टेप 3
शिमला मिर्च को 3-4 मिनट के बाद पलटती रहें, जिससे वह जले नहीं और वह पूरती तरह से पक जाए।

स्टेप 4
इसके बाद शिमचा मिर्च को पैन के ढक्कन से ढंक दीजिये। बचे हुई आलू के मिश्रण को भी उसी के साथ डाल दीजिये जिससे वह भी पक जाए। इसके बाद इसे पराठे के साथ सर्व कीजिये।

शिमला के लाभ
शिमला मिर्च एक स्वास्थ्य से भरी हुई सब्जी है, जिसमें बिल्कुल भी कैलोरी नहीं होती। यह कई बड़ी बीमारियों को दूर करती है। यह हमारी त्वचा के लिये भी अच्छी मानी जाती है क्योंकि इसमें ढेर सारा एंटीऑक्सीडेंट होता है।

टिप्स
एक बार जब आप शिमला मिर्च के अंदर की चीज़ें चम्मच दृारा साफ कर लें, तब इसे पानी से धो कर ऊपर से नीचे की ओर एक सूखी तौलिये पर रखें। आलू भरते वक्त इसे चम्मच से नहीं हाथों से भरें जिससे यह पूरी तहर से भर जाए।



Click it and Unblock the Notifications
